कई बार ऐसा देखने को मिलता है जब बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों की भिड़ंत होती है। इस टक्कर में अधिकतर देखा जाता है कि एक फिल्म को फायदा होता है तो वहीं दूसरी फिल्म को नुकसान उठाना पड़ता है। सनी देओल (Sunny Deol) और आमिर खान (Aamir Khan) दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री के उम्दा अभिनेता हैं। कई बार दोनों के बीच सिनेमा घरों में तगड़ी टक्कर हुई और दोनों ही विजेता रहे। लेकिन दोनों के बीच एक बात है जिसपर शायद ही आपका ध्यान गया होगा। क्या आपने कभी इन दो सितारों को आपस में बात करते हुए देखा है। इसका जवाब आपको ना में ही मिलेगा। भला देखते भी कैसे 31 सालों से दोनों के बीच तना-तनी का माहौल जो है। ऐसा नहीं था कि दोनों शुरुआत से ही नफरत करते थे लेकिन हालात कुछ ऐसे हुए कि अब एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते। चलिए आज आपको इसी किस्से के बारे में बताते हैं ...
'दिल' वर्सेज 'घायल': सनी देओल की वजह से आमिर खान ने खा ली थी ऐसी कसम, आज भी नहीं छोड़ी जिद्द
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sat, 29 May 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन