अक्षय कुमार और मौनी रॉय की फिल्म 'गोल्ड' के ट्रेलर का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। फिल्म का ट्रेलर कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ है और अब तक इसे 86 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। तो चलिए बताते हैं कि किन 5 वजहों से यह फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए।
'गोल्ड' फिल्म का ट्रेलर धमाकेदार है जिसमें अक्षय कुमार और मौनी रॉय ने जबरदस्त एक्टिंग की है। ट्रेलर में दोनों के बीच के कुछ सीन्स दिखाए गए हैं जिसमें उनकी केमिस्ट्री दमदार लग रही है।
इस फिल्म में भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह की ओलंपिक गोल्ड पाने की ललक को दिखाया है जिसे अक्षय कुमार परदे पर उतारने में कामयाब रहे हैं।
फिल्म के ट्रेलर से इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि 'गोल्ड' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। इसमें अक्षय कुमार के लुक के अलावा डायलॉग हिला कर रख देंगे। ट्रेलर में एक डायलॉग है - 'क्या सपना देखा था दादा, हमारी टीम फ्री इंडिया के लिए खेलेगा। अब भारत फ्री तो हो गया है लेकिन टीम ही नहीं बची।'
ट्रेलर में अक्षय कुमार बेहद जंच रहे हैं। ट्रेलर में कई ऐसे सीन्स हैं, जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं।