सलमान खान का चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' खूब पसंद किया जा रहा है। इस शो में प्रतिभागियों के बीच लड़ाई-झगड़े से लेकर बहस और प्यार-तकरार तक सब कुछ देखने को मिल रहा है। शो में लगातार आ रहे नए ट्विस्ट ने दर्शकों को काफी उत्साहित कर दिया है। अब हाल ही में, बिग बॉस ने मुनव्वर के लिए गेम को काफी मुश्किल कर दिया है। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि शो में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान ने एंट्री ले ली है। एंट्री के साथ ही आयशा खान ने मुनव्वर पर इल्जाम लगाया है कि उनका कई लड़कियों के साथ रिश्ता रहा है। अब मुनव्वर ने इन आरोपों को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
BB 17: 'कई महिलाओं के साथ रिश्ते में रह चुके हैं मुनव्वर', एक्स गर्लफ्रेंड का दावा, लोग बोले-पर्दाफाश हो गया
आयशा खान ने शो में मुनव्वर के साथ अपने कथित रिश्ते के बारे में बात की. सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए 'बिग बॉस 17' के नए एपिसोड में, मुनव्वर और आयशा को एक चर्चा में देखा गया, जिससे मुनव्वर की आंखों में आंसू आ गए। स्क्रीन पर मुनव्वर को रोते देख उनके फैंस भी काफी निराश हो गए हैं।
Shahrukh Khan: इस वजह से अपनी फिल्में नहीं देखते शाहरुख खान, दुबई इवेंट में 'डंकी' अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा
आयशा कहती हैं, “आपने मुझे बताया था कि आपने नजीला से रिश्ता तोड़ लिया है, लेकिन आप शो में उसके साथ अपने रिश्ते के बारे में इतनी जोर-शोर से बात कर रहे हैं। तुमने मुझसे कहा कि तुम मुझसे प्यार करते हो और मेरे साथ समय बिताना चाहते हो। तुमने मुझसे कहा कि तुम मुझसे प्यार करते हो और मेरे साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हो।"
Animal 512 Cr: ‘एनिमल’ के सामने अब थियेटर बचाने की चुनौती, तीसरे वीकएंड की शानदार कमाई से दिलचस्प हुआ मामला
आयशा ने आगे कहा, 'यह सब तब जब आप उससे यह कहने के लिए विनती कर रहे थे। इसको टू टाइमिंग नहीं बोलेंगे तो मैं कैसी आयी पिक्चर में। सिर्फ मेरे और उसकी बात होती ना तो मैं शायद ये बातचीत सुन लेती, लेकिन इसमें अन्य महिलाएं भी शामिल थीं।” इसके बाद मुनव्वर फारूकी रोते हुए दिखे और उन्होंने कहा, ''मुझे पता है कि मैंने दिल तोड़ा है और मैं इससे खुश नहीं हूं। अगर बिग बॉस दरवाजा खोलेंगे तो मैं बाहर चला जाऊंगा।''
Exclusive: आजमगढ़ से निकले नासा वैज्ञानिक की बनने जा रही बायोपिक, भारतीय युवाओं के लिए शुरू किया स्टार्टअप
इस वीडियो के वायरल होते ही इसपर यूजर्स के जबर्दस्त रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। कई लोग जमकर मुनव्वर को ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'सिम्पथी कार्ड खेल रहा है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कर्मा तो मिलता ही है। अभिषेक के बारे में बैक बिचिंग करो और उसको गलत बोलो। मैंने तो पहले ही कहा था कर्मा जल्दी मिलेगा। अच्छे बनने का मुखौटा अब चेहरे से उतर गया है।'