फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhool Bhulaiyaa 3 Title Track: kartik aaryan Triptii Dimri vidya balan madhuri dixit Movie first song Out

Bhool Bhulaiyaa 3: हे हरि राम! नए लिफाफे में पुराना माल है टाइटल ट्रैक, कार्तिक आर्यन बन गए माइकल जैक्सन

Wed, 16 Oct 2024 02:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 16 Oct 2024 02:15 PM IST
सार

फिल्म 'भूल भुलैया 3' का टाइटल ट्रैक आज बुधवार को रिलीज हो गया है। इसे तीन गायकों ने मिलकर गाया है और कार्तिक आर्यन थिरकते नजर आए हैं। टाइटल ट्रैक में अपने डांस से कार्तिक ने फैंस को दीवाना बना दिया है।

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Title Track: kartik aaryan Triptii Dimri vidya balan madhuri dixit Movie first song Out
कार्तिक आर्यन - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित अभिनीत फिल्म 'भूल भुलैया 3' के टाइटल ट्रैक का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कार्तिक आर्यन भी गाने की रिलीज से पहले पल पल का अपडेट दे रहे थे और आज 16 अक्तूबर को यह रिलीज भी हो चुका है। इसमें कार्तिक आर्यन कमाल का डांस करते नजर आए हैं। उनका अंदाज माइकल जैक्सन वाला है।  
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3 Title Track: kartik aaryan Triptii Dimri vidya balan madhuri dixit Movie first song Out
कार्तिक आर्यन - फोटो : वीडियो ग्रैब

तीन गायकों ने लगाए सुर
यह गाना तीन गायकों ने मिलकर गाया है। ट्रैक में हे हरि राम को शामिल किया गया है। गाना दिलजीत दोसांझ, इंटरनेशनल स्टार पिटबुल और नीरज श्रीधर ने गाया है। तीनों की आवाज पर कार्तिक आर्यन खूब कमाल थिरके हैं। हालांकि, गाने की बात करें तो यह पुरानी फिल्म की तरह ही है। 'हे हरि राम' के साथ यह पुराने लिफाफे में नए माल जैसा कुछ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्तिक के डांस के दीवाने हुए फैंस
अभिनेता कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पोस्ट साझा कर गाना रिलीज होने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि फिल्म का टाइटल ट्रैक दुनियाभर में रिलीज हो चुका है। गाने पर यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह फिल्म इस साल की मास्टरपीस साबित होगी'। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपके डांस की तारीफ के लिए कोई शब्द ही नहीं है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हुकस्टेप्स का किंग लौट आया है'।
Akhanda 2: तीन बार बॉक्स ऑफिस हिलाने के बाद फिर साथ आ रहे नंदमुरी और बोयापति, चौथी फिल्म 'अखंडा 2' का किया एलान

विज्ञापन

दिवाली पर रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'भूल भुलैया 3' इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर 'सिंघम अगेन' से होने वाला है। कार्तिक के साथ इस बार तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। इस बार मंजुलिका के रूप में विद्या बालन की वापसी भी हुई है। इसके अलावा माधुरी दीक्षित भी मंजुलिका बनी नजर आएंगी। रूह बाबा का मुकाबला इस बार दो-दो मंजुलिकाओं से होने वाला है। कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। आज बुधवार को वे प्रमोशन के सिलसिले में ग्रेटर नोएडा पहुंचे।
Match Fixing: आतंक का भयानक रूप दिखाने आ रही है 'मैच फिक्सिंग', इस दिन सिनेमाघरों में लगेगा थ्रिलर का तड़का

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed