फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: सरेआम बदतमीजी का शिकार हुए ये भोजपुरी सेलेब्स, किसी पर फेंके गए पत्थर तो किसी के साथ की गई गाली-गलौज

Sun, 25 Jun 2023 05:58 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 25 Jun 2023 05:58 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri celebs misbehaved pawan singh khesari lal yadav dimple singh priyanka singh pandit akshara singh
भोजपुरी सेलेब्स - फोटो : Social media

भोजपुरी सितारे लोकप्रियता के मामले में बॉलीवुड सेलेब्स को कड़ी टक्कर देते हैं। जहां भी भोजपुरी सितारे जाते हैं, उन्हें देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ती है। जहां एक तरह फैंस इन सितारों पर खूब प्यार बरसाते हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ भोजपुरी सितारों के साथ बदतमीजी भी हुई है। चलिए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में सरेआम बदतमीजी का शिकार हुए हैं।

Bhojpuri celebs misbehaved pawan singh khesari lal yadav dimple singh priyanka singh pandit akshara singh
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षरा सिंह
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के बारे में। अक्षरा फैंस के दिलों की धड़कन भी कही जाती हैं। एक बार जब अक्षरा कार्यक्रम में स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं, तब एक शख्स अचानक स्टेज पर आकर उनपर नोट उड़ाने लगा। उस शख्स की हरकत से अक्षरा बहुत नाराज हो गईं और कार्यक्रम छोड़ कर चली गईं।
Bhojpuri celebs misbehaved pawan singh khesari lal yadav dimple singh priyanka singh pandit akshara singh
डिंपल सिंह - फोटो : Social media

डिंपल सिंह
इस लिस्ट में अगला नाम आता है डिंपल सिंह का। डिंपल भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के साथ गुंजन सिंह की शादी में शामिल हुई थीं। पवन और डिंपल को देखने के लिए वहां भारी तादाद में भीड़ उमड़ पड़ी और इसी भीड़ के बीच डिंपल के साथ कुछ लोगों ने बदतमीजी भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri celebs misbehaved pawan singh khesari lal yadav dimple singh priyanka singh pandit akshara singh
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पवन सिंह

पवन सिंह भी उन भोजपुरी सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हैं, जिनके साथ सरेआम बदतमीजी हुई है। दरअसल, पवन सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक निजी पार्टी में प्रस्तुति देने गए थे। जब वह स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे, तभी अचानक भीड़ में से किसी शख्स ने उन पर पत्थर फेंका, जो उनके सिर पर आ लगा। इस हरकत के बाद पवन सिंह बुरी तरह भड़क गए और स्टेज से चिल्लाने लगे। उन्होंने कहा कि जिसने भी यह हरकत की है, दम है तो सामने आए।

विज्ञापन
Bhojpuri celebs misbehaved pawan singh khesari lal yadav dimple singh priyanka singh pandit akshara singh
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

खेसारी लाल यादव
इस लिस्ट में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का भी नाम शामिल है। खेसारी के लिए नेपाल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें वह पहुंच नहीं पाए थे। इस बात से नाराज होकर फैंस ने खूब तोड़फोड़ और आगजनी की थी और सोशल मीडिया पर खेसारी को बुरी तरह ट्रोल करते हुए गालियां तक दी गई थीं। इसके बाद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस से माफी भी मांगी थी। इसके अलावा साल 2021 में खेसारी लाल यादव की गाड़ी को एक बस ड्राइवर ने टक्कर भी मार दी थी, जिसके बाद खेसारी ने ड्राइवर के साथ हाथापाई भी की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed