फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Balaji Motion Pictures announce Kareena Kapoor The Buckingham Murders release date directed by Hansal Mehta

The Buckingham Murders: करीना की 'द बकिंघम मर्डर्स' को मिली रिलीज डेट, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Mon, 01 Jul 2024 03:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 01 Jul 2024 03:46 PM IST
सार

करीना कपूर मर्डर मिस्ट्री फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' में नजर आने वाली हैं। इसमे उन्होंने जासूस की भूमिका अदा की है। आज फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया गया है।

विज्ञापन
Balaji Motion Pictures announce Kareena Kapoor The Buckingham Murders release date directed by Hansal Mehta
The Buckingham Murders - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हंसल मेहता के निर्देशन में बनी करीना कपूर की फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' को रिलीज डेट मिल गई है। आज बालाजी मोशन पिक्चर्स ने इसकी रिलीज से पर्दा उठाया है। यह मर्डर मिस्ट्री फिल्म इस साल सितंबर में रिलीज होगी।

विज्ञापन

Nakhrewaalii: प्यार का नया नखरा लेकर आ रहे हैं आनंद एल राय, वेलेंटाइन डे पर रिलीज होगी रोमकॉम फिल्म ‘नखरेवाली’
विज्ञापन


करीना कपूर का दमदार अंदाज
बालाजी मोशन पिक्चर्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। इसके साथ लिखा है, 'हम 'द बकिंघम मर्डर्स'की रिलीज डेट का एलान करते हुए रोमांचित महसूस कर रहे हैं। यह फिल्म 13 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी'। इसके साथ फिल्म से करीना कपूर का पोस्टर भी साझा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Balaji Motion Pictures (@balajimotionpictures)



ओटीटी रिलीज के लग रहे थे कयास
'द बकिंघम मर्डर्स' का बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल 2023 में प्रीमियर हुआ था, जिसक खूब तारीफ हुई।  इसके अलावा मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2023 में भी इस फिल्म की स्क्रीनिंग हुई थी। इस फिल्म में करीना कपूर एक जासूस महिला का किरदार निभा रही हैं, जिसका नाम जस भामरा है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी, लेकिन अब सामने आई जानकारी में फिल्म थिएटर्स में देखी जा सकेगी।
Movies Based on Education System: शिक्षा व्यवस्था पर बनीं फिल्में, असमानता और भेदभाव जैसे मुद्दों पर की चोट

दर्शकों ने जताई खुशी, बोले- 'इंतजार है'
'द बकिंघम मर्डर्स' से करीना कपूर खान बतौर प्रोड्यूसर भी डेब्यू कर रही हैं। वह इसकी सह-निर्माता हैं। शोभा कपूर, एकता कपूर और करीना कपूर खान के साथ बालाजी टेलीफिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में करीना के साथ साथ ऐश टंडन, रणवीर बराड़ और कीथ एलन जैसे दमदार सितारे हैं। फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद दर्शक खुशी जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इस फिल्म को लेकर अलग तरह का एक्साइटमेंट है'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कुछ अच्छा आने वाला है'।
Mirzapur: 'गुड्डू पंडित' के इन डायलॉग्स ने काटा था बवाल, दर्शकों को खूब भाया अली फजल का ये अंदाज

Trending Videos

बालाजी ने साझा किया पोस्ट
बालाजी मोशन पिक्चर्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। इसके साथ लिखा है, 'हम 'द बकिंघम मर्डर्स'की रिलीज डेट का एलान करते हुए रोमांचित महसूस कर रहे हैं। यह फिल्म 13 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी'। इसके साथ फिल्म से करीना कपूर का पोस्टर भी साझा किया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed