Aila Bhatt: इस बीमारी से जूझ रही हैं आलिया भट्ट, 'जिगरा' स्टार ने खुद किया खुलासा
आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी सेहत को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि मनोवैज्ञानिक टेस्ट में पता चला है कि उन्हें एडीएचडी यानि अटेनशन डिफिशिएट हाईएक्टिविटी डिसऑर्डर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों आलिया भट्ट के चर्चा में रहने की वजह यूं तो उनकी फिल्म 'जिगरा' होनी चाहिए। लेकिन, फिल्म के प्रमोशन के दौरान आलिया जितने इंटरव्यू आदि दे रही हैं, उनमें फिल्म का ही जिक्र सबसे कम होता नजर आ रहा है। आलिया की निजी जिंदगी और अन्य नई-नई बातें लगातार चर्चा में आ रही हैं। अब आलिया को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है और वह उनकी सेहत से संबंधित है। आलिया भट्ट को एडीएचडी यानि अटेनशन डिफिशिएट हाईएक्टिविटी डिसऑर्डर है। इसका खुलासा खुद उन्होंने किया है।
खुद लगाई बीमारी पर मुहर
आलिया भट्ट ने हाल ही में एक बातचीत में खुलासा किया कि उन्हें एडीएचडी यानि अटेनशन डिफिशिएट हाईएक्टिविटी डिसऑर्डर का पता चला था। एक मनोवैज्ञानिक टेस्ट में इस बीमारी का मालूम हुआ। अपने बचपन के दिनों की बात करते हुए उन्होने आगे कहा कि वे बचपन में अपनी क्लास के बच्चों से दूर हो जाया करती थीं और कभी-कभी बातचीत के दौरान गुस्सा हो जाया करती थीं। हाल ही में आलिया को अपनी इस बीमारी के बारे पता चला है।
Horror Films: विद्या बालन से लेकर करीना कपूर तक, भूत का किरदार निभा चुकी हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां
दोस्तों से किया बीमारी का जिक्र
आलिया भट्ट ने कहा कि जब उन्होंने अपने दोस्तों को अपनी बीमारी के बारे में बताया तो आलिया के दोस्तों ने उनसे कहा कि वो पहले से ही जानते थे। हालांकि, आलिया को इस बारे में अब जाकर पता चला है। इस बीमारी से पीड़ित इंसान में ध्यान की कमी पाई जाती है और चीजों पर गुस्सैल रवैये से तुरंत प्रतिक्रिया देना उसकी आदत में शामिल होता है। अपनी इस बीमारी पर खुद आलिया ने हाल ही में मुहर लगाई है।
Do Patti Trailer: सीता और गीता जैसा है 'दो पत्ती' का मामला, दो बहनों की 'महाभारत' में उलझीं काजोल
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रहा जादू
आलिया भट्ट की 'जिगरा' दशहरे के मौके पर 11 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह भाई-बहन की कहानी पर आधारित फिल्म है। इसमें आलिया ने बहन की भूमिका निभाई है तो उनके भाई के किरदार में वेदांग रैना नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन वसन बाला ने किया है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास असर छोड़ती नजर नहीं आ रही है।
Singham: अजय देवगन नहीं, काजोल हैं असली सिंघम, दो पत्ती के ट्रेलर लॉन्च में बोलीं- 'मैंने हर मंच पर यह कहा है'
संबंधित वीडियो