Singham: अजय देवगन नहीं, काजोल हैं असली सिंघम, दो पत्ती के ट्रेलर लॉन्च में बोलीं- 'मैंने हर मंच पर यह कहा है'
ट्रेलर लॉन्च में कृति सेनन और काजोल ने साथ-साथ एंट्री ली। काजोल जहां रेड कलर की ड्रेस में खूब जंचीं, वहीं काजोल ब्लू आउटफिट में नजर आईं। इस फिल्म में कृति सेनन डबल रोल में हैं।
विस्तार
रोहित शेट्टी की 'सिंघम' फ्रेंचाइजी में अजय देवगन पुलिस ऑफिसर के रूप में दर्शकों के बीच में खूब छाए हैं। उनके फैंस अब उन्हें सिंघम नाम से ही पुकारते हैं। लेकिन, अब काजोल ने दावा किया है कि असली सिंघम अजय देवगन नहीं, बल्कि वे खुद हैं। दरअसल, काजोल की फिल्म 'दो पत्ती' इस महीने आने वाली है, जिसमें वे पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगी। आज ट्रेलर लॉन्च इवेंट में काजोल ने दावा किया कि 'असली सिंघम' वो हैं।
दो पत्ती के स्टेज पर सिंघम का प्रमोशन!
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में काजोल रेड कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अपनी आगामी फिल्म पर बात करने के दौरान मजाकिया अंदाज में कहा, 'मैंने हर स्टेज पर कहा है और पहले भी कहा है कि असली सिंघम....और इसके बाद उन्होंने अपनी ओर इशारा किया'। काजोल की इस बात पर जमकर तालियां बजीं।
काजोल ने की कृति की तारीफ
ट्रेलर लॉन्च में कृति सेनन और काजोल ने साथ-साथ एंट्री ली। काजोल जहां रेड कलर की ड्रेस में खूब जंचीं, वहीं काजोल ब्लू आउटफिट में नजर आईं। इस फिल्म में कृति सेनन डबल रोल में हैं, वे जुड़वा बहनों की भूमिका अदा करती नजर आएंगी। इवेंट में काजोल ने कृति सेनन की तारीफ करते हुए कहा, 'कृति बहुत खूबसूरती के साथ आगे बढ़ी हैं। उनके साथ काम करना मजेदार है। मैंने उनके साथ 'दिलवाले' में काम किया है। इस बात को कई साल हो गए। बतौर अभिनेत्री उन्होंने बहुत तरक्की की है। फिल्म 'दो पत्ती' के सेट पर वह बिल्कुल अलग लगीं'।
इस दिन होगी रिलीज
टीवी एक्टर शहीर शेख भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं। 'दो पत्ती' के जरिए वे फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं। काजोल, कृति और शहीर अभिनीत यह फिल्म 25 अक्तूबर 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Vidya Balan: दो और दो प्यार से लेकर कहानी 2 तक, जानें कितनी सफल रहीं विद्या बालन की पिछली पांच फिल्में
संबंधित वीडियो