उत्तर प्रदेश में नौकरियों की भरमार हो रही है। देश की विभिन्न कंपनियों द्वारा बेरोजगार युवक-युवतियां को उनकी योग्यतानुसार रोजगार दिया जा रहा है। रोजगार मेला 31 अगस्त 2019 से हुए हैं और 30 सितंबर 2019 तक प्रदेश के कर्ई जिलों में आयोजित किए जाएंगे। अभी तक उम्मीदवार कई जिलों में लगे रोजगार मेले का लाभ उठा चुके हैं। यदि आप झांसी और बरेली के रहने वाले हैं, तो आप आसानी से इस मेले का हिस्सा बन सकते हैं। आपको बता दें कि इस जिले में आज यानी 09 सितंबर, 2019 को रोजगार मेला लग रहा है। रोजगार मेला में केवल वही लोग भाग ले सकेंगे, जिन्होंने पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण / आवेदन किया हो।
उत्तर प्रदेश रोजगार मेले का उठाएं लाभ, आज इन दो जिलों में होगी नौकरियों की भरमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Mon, 09 Sep 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन