फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

यूपी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2021: पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, बसंत पंचमी पर होगा शुभ मुहूर्त

Fri, 12 Feb 2021 11:23 AM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 12 Feb 2021 11:23 AM IST
विज्ञापन
UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojna 2021 Online Registration Begins from 10 February
यूपी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2021

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2021: उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए मुफ्त कोचिंग की सुविधा 'अभ्युदय योजना' के तहत पंजीकरण प्रक्रिया 10 फरवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए सरकार ने यह योजना आरंभ की है। बता दें कि बसंत पंचमी के दिन मुख्यमंत्री योजना को हरी झंडी दिखाएंगे। 

UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojna 2021 Online Registration Begins from 10 February

क्या है अभ्युदय योजना?
याद दिला दें कि राज्य के 71वें स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मुफ्त कोचिंग की सुविधा प्रदान करने की घोषणा की थी। यह योजना मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए लाभदायक होगी जिनमें पढ़ने की, कुछ कर दिखाने की चाह है लेकिन संसाधनों की कमी के कारण पीछे रह जाते हैं। इतना ही नहीं, योजना के बेहतर क्रियान्वन के लिए 6 सदस्यीय राज्य स्तरीय समिति का भी गठन किया गया है।

UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojna 2021 Online Registration Begins from 10 February

इन परीक्षाओं की कराई जाएगी तैयारी

  • संघ लोक सेवा आयोग, यूपी लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग समेत अन्य भर्ती बोर्ड संस्थाओं द्वारा आयोजित परीक्षाएं।
  • NTA द्वारा आयोजित जेईई और नीट।
  • एनडीए, सीडीएस, अर्धसैनिक, केंद्रीय पुलिस बल, बैंकिंग, एसएससी, बीएड, टीईटी समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं।
  • संघ लोक सेवा आयोग, यूपी लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षाएं व साक्षात्कार की भी तैयारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojna 2021 Online Registration Begins from 10 February

अनुभवी ऑफिसर्स व शिक्षकों का मिलेगा मार्गदर्शन
पंजीकरण करने वाले छात्रों को कार्यरत आईएएस, आईपीएस भारतीय वन सेवा, पीसीएस, पीपीएस के साथ ही अन्य संवर्ग के अधिकारी शिक्षित करेंगे। इसके अलावा रिटायर्ड अधिकारी और सब्जेक्ट एक्सपर्ट भी इन छात्रों को पढ़ाएंगे। इसके लिए विश्वविद्यालयों, विभिन्न विषयों के संस्थानों, कॉलेजों में सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स को भी एंपैनल किया जाएगा।

विज्ञापन
UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojna 2021 Online Registration Begins from 10 February

ऐसे करना होगा पंजीकरण
प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को राज्यस्तरीय लर्निंग प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकृत छात्रों को कक्षाओं की टाइम टेबल, वर्चुअल लिंक उपलब्ध कराए जाएंगे। फिजिकल क्लासेज, वर्चुअल क्लासेस और वेबीनार का आयोजन भी किया जाएगा। संबंधित कोर्स में एडमिशन से पहले साल में एक बार उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी की तरफ से एक पात्रता परीक्षा या चयन प्रक्रिया निर्धारित की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed