{"_id":"5ac678644f1c1bcb618b58e7","slug":"ugc-net-2018-cbse-increased-the-date-of-application-till-12th-april","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UGC NET 2018: 12 अप्रैल तक आवेदन का मौका, आवेदकों की मांग पर CBSE ने बढ़ाई तिथि ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UGC NET 2018: 12 अप्रैल तक आवेदन का मौका, आवेदकों की मांग पर CBSE ने बढ़ाई तिथि
Fri, 06 Apr 2018 12:56 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सीबीएसई ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक आवेदक अब 12 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। पहले अंतिम तिथि पांच अप्रैल निर्धारित की गई थी।
2 of 4
बोर्ड का कहना है कि आवेदकों के अनुरोध के बाद तिथि बढ़ाने का फैसला किया गया है। साथ ही आवेदन शुल्क जमा कराने की तारीख भी बढ़ाई गई है। 13 अप्रैल रात 11 बजकर 59 मिनट तक शुल्क जमा कराया जा सकता है। इसके बाद 25 अप्रैल से पांच मई तक आवेदन में त्रुटि सुधार का मौका दिया जाएगा। जिनके आवेदन में किसी कारणवश गड़बड़ी हो गई होगी, वह इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। जून के तीसरे सप्ताह में यूजीसी नेट के एडमिट कार्ड जारी हो जाएंगे। नेट के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 6 मार्च को हुई थी। नेट की परीक्षा 8 जुलाई को होनी है।
3 of 4
उल्लेखनीय है कि इस बार जेएआरएफ नेट की आयु सीमा में बदलाव किया गया है। जिसे 28 से बढ़ाकर 30 साल कर दिया गया है। वहीं, प्रश्न पत्र के फॉर्मेट में भी बदलाव देखने को मिलेगा। इस बार यूजीसी परीक्षा 200 अंकों की होगी इसमें 150 प्रश्न आएंगे। अब तक तीन पेपर 450 अंकों के होते थे जिसमें 175 प्रश्न आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अब तीन पेपर की जगह दो पेपर आएंगे। पहला पेपर 100 अंकों का होगा जिसमें 50 प्रश्न आएंगे इसकी समयावधि एक घंटे की होगी। परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक होगी। दूसरा पेपर भी 100 अंकों का होगा इसमें 100 प्रश्न अनिवार्य होंगे। इस पेपर की समयावधि दो घंटे की होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X