देशभर में तापमान बढ़ने के साथ-साथ स्कूलों में बच्चों के एडमिशन की गर्मी भी जारी है। अधिकतर स्कूलों में अभिभावकों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं। अपने बच्चों को एडमिशन के लिए तैयार कर पैरेंट्स उनके पसंदीदा स्कूल पहुंच रहे हैं। हालांकि एडमिशन से पहले बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता के चेहरों में भी टेंशन नजर आती है। ऐसे में बच्चों की टेंशन और ज्यादा बढ़ने की पूरी उम्मीद बनी रहती है।
आइए हम आपको बताते हैं कि स्कूल में बच्चों के एडमिशन से पहले आपको किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए ताकि बेवजह की इस टेंशन से दूर रहा जा सके।
स्कूल में बच्चों के एडमिशन के वक्त रखें इन बातों का खास ख्याल
सबसे पहले आपको स्कूल के बारे में पूरी तरह से जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। जिस स्कूल में आप अपने बच्चे का एडमिशन कराना चाहते हों उसके बारे में पहले अच्छी तरह से सारी बातें पता कर लें। एडमिशन से पहले स्कूल के स्टाफ, शिक्षक, अन्य अधिकारी और दूसरे बच्चों के अभिभावकों से खुलकर बात करें। ये जानने की कोशिश करें कि क्या ये स्कूल आपको बच्चे के लिए सही है या नहीं।
स्कूल में बच्चों के एडमिशन के वक्त रखें इन बातों का खास ख्याल
स्कूल के माहौल के बारे में भी पूरी तरह से जांच कर लें। कहीं ऐसा न हो कि एडमिशन के बाद आपको किसी तरह का पछतावा हो। आपको बता दें कि बच्चों का स्कूल जितने अच्छे वातावरण में रहेगा बच्चा भी उतनी अच्छी तरह से विकास कर पाएगा। स्कूल के आसपास का वातावरण और स्कूल के अंदर का माहौल दोनों आपके बच्चे के विकास पर असर करता है। इसलिए इसका खास तौर पर ख्याल रखना जरूरी है।
स्कूल में बच्चों के एडमिशन के वक्त रखें इन बातों का खास ख्याल
एडमिशन से पहले ही बच्चे को थोड़ी बहुत पढ़ाई के लिए तैयार करें। ऐसा करने से बच्चे पर ज्यादा प्रेशर नहीं बनता और खेल-खेल में सारी चीजें याद हो जाती हैं। आपको बता दें कि बच्चों की मेमोरी बहुत अच्छी होती है। ऐसे में अगर आप उन्हें पहले से ही कुछ चीजें सीखाते रहेंगे तो वो उनके भविष्य के लिए अच्छा साबित होगा।
स्कूल में बच्चों के एडमिशन के वक्त रखें इन बातों का खास ख्याल
स्कूल में एडशिमशन से पहले बच्चों को कुछ चीजें जरूरी तौर पर सिखानी चाहिएं जिनमें अच्छी आदतें सबसे अहम है। पहली बार स्कूल में एडमिशन से ही बच्चों की जिंदगी का नया दौर शुरू होता है। पहली बार वो घर से दूर काफी देर तक दूसरे बच्चों के साथ समय बिताते हैं। ऐसे में उनकी आदतें ही उनकी पहचान बनती हैं।
कुछ बच्चें गंदी आदतें अपना लेते हैं और कुछ अच्छी आदतों के चलते खुद को अच्छा बना लेते हैं। इसके अलावा हर अभिभावक का दायित्व है कि वो अपने बच्चों को पूरी तरह से सामाजिक बनाएं। बच्चों को कुछ इस तरह से तैयार करें कि वो सबके साथ घुल मिलकर रह सके। नए दोस्त बनाएं, नए लोगों से बात करने में न हिचकिचाएं।
कमेंट
कमेंट X