फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Teachers Day: ऐसे गुरु जिन्होंने सिर्फ पढ़ाने के लिए छोड़ी लाखों की नौकरी

Tue, 05 Sep 2017 01:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय Updated Tue, 05 Sep 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
Teachers day 2017 These people left their substantial jobs to tutor students online
एक समय था जब पढ़ाने के लिए ब्लैकबोर्ड और किताबों की जरूरत होती थी। समय बदला। समय के साथ पढ़ाने का तरीका भी। आज आप जो भी पढ़ना चाहें आपको एक क्लिक पर सब मिल जाता है। डिजिटल क्रांति ने पढ़ने-पढ़ाने का तरीका बदल दिया। अब पढ़ाई ऑनलाइन एप्स और वीडियो के जरिए ज्यादा हो रही है।

पढ़ें- Teachers Day: इस गुरु ने खुद बनाया बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, जानें पूरी कहानी
Teachers day 2017 These people left their substantial jobs to tutor students online
इतना सब अगर मुमकिन हो पाया तो उन लोगों की वजह से जिन्होंने बड़ी नौकरियां छोड़कर मुफ्त में ऑनलाइन शिक्षा देना शुरू कर दिया। आज हम आपको ऐसे ही कुछ टीचर्स की कहानियां बताने जा रहे हैं जिन्होंने लाखों को नौकरी सिर्फ इसलिए छोड़ दी क्योंकि उनके जीवन में किसी के लिए कुछ बेहतर करने की ललक थी।
Teachers day 2017 These people left their substantial jobs to tutor students online
बैजू रवींद्रन
बैजू रवींद्रन
पेशे से इंजीनियर बैजू रवींद्रन का नाम आज उन शिक्षको में शुमार किया जाता है जिन्होंने टीचिंग के लिए ब्रिटेन में इंजीनियर की नौकरी छोड़ दी। बैजू ब्रिटेन की एक कंपनी में काम कर रहे थे। वर्ष 2003 में उन्होंने एमबीए के लिए कैट में हिस्सा लिया और शत प्रतिशत अंक हासिल किए।  उन्हें देश के सभी छह शीर्ष प्रबंधन संस्थानों से बुलावा आया लेकिन उन्होंने दाखिला नहीं लिया। वह 2005 में फिर इस परीक्षा में बैठे और एक बार फिर उन्होंने शत प्रतिशत अंक पाए। एक बार फिर उन्होंने संस्थानों के निमंत्रण को ठुकरा दिया। उन्होंने देखा कि जिन मित्रों को उन्होंने कोचिंग दी थी, उन्होंने भी परीक्षा पास कर ली। बैजू  ने वर्ष 2006 में कैट की तैयारी कर रहे 35 छात्रों को कोचिंग देनी शुरू की। कुछ ही दिनों में बैजू गणित के ऐसे शिक्षक के रूप में शुमार हो गए जो कठिन से कठिन सवालों को मिनटों में साल्व कर देते थे। हर कोई इसे बैजूस क्लासेस नाम दे रहा था और इसी से बैजूस लर्निग ऐप नाम आया। बैजू अब केवल किसी का पहला नाम नहीं रह गया था बल्कि ये एक ब्रांड बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Teachers day 2017 These people left their substantial jobs to tutor students online
सलमान खान

सलमान खान
एमआईटी से मास्टर डिग्री और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री ले चुके सलमान खान बोस्टन में हेज फंड एनालिस्ट के पद पर थे, तब उन्होंने स्काइप के जरिए अपने एक कजिन को गणित पढ़ाने में मदद की। बाद में सलमान ने यूट्यूब पर इन वीडियोज को अपलोड करना शुरू कर दिया। आज सलमान को दुनिया वर्ल्ड क्लास टीचर के रूप में जानती है। उनकी लोकप्रियता इतनी है कि सलमान खान की अकादमी सबसे बेहतरीन NGO के बड़े ब्रांडों में से एक है।

विज्ञापन
Teachers day 2017 These people left their substantial jobs to tutor students online
रोमन सैनी
ऐसी ही एक महान हस्ती हैं रोमन सैनी। ये विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन ट्यूशन प्रदान करने वाली यूएनअकैडमी (Unacademy) चलाते हैं। एम्स एमबीबीएस और यूपीएससी सिविल सर्विसेज जैसे एग्जाम्स को क्लियर करने के बाद भी रोमन को सरकारी नौकरी में दिलचस्पी नहीं जागी और ऑनलाइन टीचिंग कर बच्चों का भविष्य संवार रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed