{"_id":"58ad6e4c4f1c1b0953b24d22","slug":"sunrisers-hyderabad-bought-siraj-mohammad-for-whopping-2-6-crore-in-ipl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घरों में काम करने वाली का बेटा चमका आईपीएल में, लगी करोड़ों की बोली","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
घरों में काम करने वाली का बेटा चमका आईपीएल में, लगी करोड़ों की बोली
Thu, 23 Feb 2017 08:51 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Feb 2017 08:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
22 साल के सिराज मोहम्मद आजकल हर जगह छाए हुए हैं। कारण है आईपीएल के दसवें संस्करण में उनका करोड़ों में बिकना। सनराईजर्स हैदराबाद ने तेलंगाना के इस तेज गेंदबाज को 2.6 करोड़ में खरीदा है।
2 of 5
आईपीएल में इतनी महंगी बोली लगने के बाद सिराज की जैसे जिंदगी ही बदल गई है। सिराज बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता एक ऑटो चालक हैं और उनकी मां पिछले साल तक लोगों के घरों में काम करती थीं।
3 of 5
सिराज को हमेशा से ही पढ़ाई में कोई खास दिलचस्पी नहीं थी। उनकी मां को इस बात का काफी दुख भी था कि उन्होंने अपने भाई कि तरह पढ़ाई पर ध्यान नहीं दिया। सिराज पर तो केवल क्रिकेट का जूनून सवार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वह तीन साल पहले तक क्रिकेट गेंद की बजाय टेनिस की गेंद से क्रिकेट खेलते थे। ताज्जुब कि बात यह है कि उन्होंने क्रिकेट किसी प्रोफेशनल जगह से नहीं, बल्कि खुद सीखा है। हैदराबाद अंडर 22 में खेलने के बाद उन्होंने रणजी में अपनी गेंदबाजी का कमाल दिखाया।
विज्ञापन
5 of 5
रणजी के 9 मैचों में सिराज ने 41 विकेट लिए थे। इनकी काबिलियत देख कर आईपीएल ऑक्शन में इनकी बोली 20 लाख के बेस प्राइस से 2.6 करोड़ पहुंच गई। सिराज इन पैसों से अपने परिवार के हालात बदलना चाहते हैं। उन्हें उम्मीद है कि आईपीएल के बाद उनकी जिंदगी बेहतर हो जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X