फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

3.8 करोड़ की स्कॉलरशिप लेने में कामयाब हुई चाय बेचने वाले की बेटी, अब अमेरिका जाएगी

Tue, 19 Jun 2018 05:44 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 19 Jun 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
Sudeeksha Bhati Get 3.8 Crore Scholarship From America BABSON College
सुदीक्षा भाटी
12वीं सीबीएसई परीक्षा में जिले में अव्वल आने वाली सुदीक्षा भाटी ने एक और कमाल कर दिया है। सुदीक्षा को अमेरिका के बॉबसन कॉलेज से फुल टाइम स्कॉलरशिप मिली है। सुदीक्षा को पूरे 3.8 करोड़ रुपयों की स्कॉलरशिप मिली है। अब सुदीक्षा अमेरिकी कॉलेज से आंत्रेप्रेन्यॉरशिप में ग्रैजुएशन करेंगी।
Sudeeksha Bhati Get 3.8 Crore Scholarship From America BABSON College
सुदीक्षा भाटी - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में  98 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया था। सिकंदराबाद के दुल्हेरा गांव के विद्या ज्ञान स्कूल की छात्रा सुदीक्षा भाटी ने 12वीं कक्षा में अंग्रेजी विषय में 95, इतिहास में 100, राजनीति विज्ञान में 96, भूगोल में 99, अर्थशास्त्र में 100 अंक हासिल किए थे। 
Sudeeksha Bhati Get 3.8 Crore Scholarship From America BABSON College
सुदीक्षा भाटी - फोटो : अमर उजाला
सुदीक्षा बताती हैं कि उनका सेलेक्शन साल 2011 में विद्याज्ञान लीडरशिप एकेडमी स्कूल में हुआ। उन्होंने कहा कि बस वहीं से उनकी जिंदगी में बदलाव आया। अब सुदीक्षा बॉबसन कॉलेज से आंत्रेप्रेन्यॉरशिप में ग्रैजुएशन करेंगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sudeeksha Bhati Get 3.8 Crore Scholarship From America BABSON College
सुदीक्षा भाटी के परिजन - फोटो : अमर उजाला
सुदीक्षा भाटी बचपन से ही पढ़ने में काफी तेज हैं। आपको बता दें कि स्कूल की ओर से स्कॉलरशिप के लिए अमेरिका में आवेदन किया था। सुदीक्षा का कहना है उसका सपना सच हो गया। अब सुदीक्षा अगस्त में अमेरिका रवाना होगी। 
विज्ञापन
Sudeeksha Bhati Get 3.8 Crore Scholarship From America BABSON College
सुदीक्षा भाटी - फोटो : अमर उजाला
सुदीक्षा की कामयाबी इसलिए और भी बड़ी हो जाती है क्योंकि सुदीक्षा गरीब परिवार से आती हैं, उनके पिता चाय बेचने का काम करते हैं लेकिन उन्होंने कभी भी इस बात को सुदीक्षा की पढ़ाई के आड़े नहीं आने दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed