फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

उम्र 45 साल, संपत्ति 80 हजार करोड़, जानिए कैसे की कमाई

Tue, 21 Feb 2017 06:40 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Feb 2017 06:40 AM IST
विज्ञापन
Success Story Of The Man Who Overcame Every Failure Elon Musk
करोड़पति किस उम्र में बना जा सकता है। या तो कोई पैदाइशी करोड़पति बन सकता है वरना इतना कमाते कमाते आदमी 60 पार तो कर ही जाता है। लेकिन कोई 45 साल की उम्र में ही करोड़ कमा ले, करोड़ भी एक आध करोड़ नहीं हजारों करोड़...तो जरूर उसमें कुछ खास होगा।


ये खास बात ही उस शख्स की ताकत है जो 45 साल में 80 हजार करोड़ की अकूत दौलत का मालिक है। 
Success Story Of The Man Who Overcame Every Failure Elon Musk
एलॉन मस्क सिर्फ 45 साल के हैं और उन्होंने अब तक एक नहीं, दो नहीं, बल्कि पूरी सात कंपनियां खोली हैं। फोर्ब्स ने उन्हें 2016 में दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों में रखा था। उनकी कंपनियों की कीमत लगाई जाए तो यह 80 हजार करोड़ के पार है। लेकिन सफलता के इस शिखर पर पहुंचना इतना आसान नहीं था। एलॉन ने जिदंगी के हर पड़ाव पर मुश्किलें देखीं हैं और उन्हें पार किया है।
Success Story Of The Man Who Overcame Every Failure Elon Musk
एलॉन बचपन से ही बड़े शर्मीले किस्म के लड़के थे जिसके कारण उन्हें कई बार परेशान भी किया जाता था। उनके साथ मारपीट तक की गई लेकिन एलॉन ने इन सबसे लड़कर खुद को स्थापित किया। कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद उन्होंने कुछ कंपनियों में नौकरी के लिए अप्लाई किया लेकिन उस क्षेत्र में डिग्री ना होने के कारण उन्हें वह नौकरी नहीं मिली। इसके बाद एलॉन ने अपने भाई के साथ मिलकर 'जिप2' कंपनी खोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Success Story Of The Man Who Overcame Every Failure Elon Musk
'जिप2 (Zip2)' एक सॉफ्टवेयर कंपनी थी। कंपनी के खुलने के कुछ ही समय बाद बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने उन्हें सीईओ के पद से हटा दिया। कंपनी के बिकने के बाद उन्हें जो पैसे मिले उसे उन्होंने अपनी दूसरी कंपनी 'पे-पल (Pay-Pal)' में लगा दिया जो कि एक ऑनलाइन पेमेंट कंपनी थी। इस कंपनी में भी एक अधिकारी से झड़प के बाद उनसे सीईओ का पद छीन लिया गया।
विज्ञापन
Success Story Of The Man Who Overcame Every Failure Elon Musk
लेकिन इन सभी दिक्कतों के बावजूद वह आगे बढ़ते गए। एलॉन का अगला मिशन था मार्स पर दुनिया बसाना। स्पेस ट्रांसपोर्टेशन की ज्यादा कीमतों ने उन्हें उनकी अगली कंपनी 'स्पेस एक्स (Space X)' खोलने के लिए प्रेरित किया। आज स्पेस एक्स अपने रॉकेट खुद बनाता है और उसे अंतरिक्ष में भेजने का काम भी स्वयं करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed