फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

8वीं में फेल छात्र 23 साल की उम्र में बना करोड़ों का मालिक, CBI-पुलिस भी मुरीद

Thu, 23 Nov 2017 08:11 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास Updated Thu, 23 Nov 2017 08:11 AM IST
विज्ञापन
Success story of 23 years old ethical hacker trishneet arora
Trishneet Arora - फोटो : Trishneet Arora

एक बच्चा जो 8वीं में फेल हो जाता है कभी सोचा भी नहीं होगा कि 23 साल की उम्र में सीबीआई और रिलायंस उसकी सेवाएं ले रही होंगी। आज हम बता रहे हैं मुंबई के रहने वाले हैकर त्रिशनित अरोड़ा के बारे में।



पढ़ें: लिफाफे बना 1 अरब से ज्‍यादा कमाती हैं ये महिला, बेडरूम से शुरू किया था बिजनेस

Success story of 23 years old ethical hacker trishneet arora
Trishneet Arora

बचपन से त्रिशनित का मन पढ़ाई में नहीं लगता था जिसकी वजह से उसके मां-बाप काफी परेशान रहते थे, जैसे ही उसे समय मिलता था तुरंत कम्प्यूटर लेकर बैठ जाता था। त्रिशनित की इस आदत को देखकर उनके पिता ने हौसला बढ़ाया और नया कम्प्यूटर खरीदकर दिया। कम्प्यूटर मिलने के बाद तो जैसे वो ही उसकी दुनिया हो गई। कितना भी मुश्किल पासवर्ड क्यों ना हो त्रिशनित के लिए उसे हैक करना तो बांये हाथ का खेल हो गया।

Success story of 23 years old ethical hacker trishneet arora
Trishneet Arora - फोटो : Trishneet Arora

स्कूल के दिन को याद करते हुए त्रिशनित ने बताया कि जब वो 8वीं में फेल हो गए तो उन्हें प्रिसिंपल ने काफी डांट लगाई। जहां दूसरे मां-बाप अपने बच्चों को डांटने लगते हैं वहीं उनके पैरेंट्स ने ऐसा नहीं किया बल्कि उनसे रुचि पूछी कि आगे चलकर वो क्या करना चाहते हैं। तब उन्होंने फैसला लिया कि वो कम्प्यूटर में ही अपना करियर बनाएंगे। पिता के सपोर्ट में आने पर उन्होंने स्कूल छोड़ दिया और कम्प्यूटर के बारे में सीखने लगे। 20 साल की उम्र में ही वो कम्प्यूटर फिक्सिंग और सॉफ्टवेयर क्लीनिंग के छोटे प्रोजेक्ट्स पर काम करने लगे। त्रिशनित ने बताया कि पहली सैलरी में उन्हें करीब 60 हजार रुपए मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Success story of 23 years old ethical hacker trishneet arora
Trishneet Arora - फोटो : Trishneet Arora

समय के साथ त्रिशनित के काम को पहचान मिलने लगी तब उन्होंने खुद की कंपनी बनाने की सोची। 21 साल की उम्र में उन्होंने टीएसी सिक्योरिटी नाम की एक साइबर सिक्योरिटी कंपनी बनाई। जो कि नेटवर्किंग को सुरक्षित करने का काम करती थी। आज सीबीआई, रिलायंस, अमूल, गुजरात पुलिस और पंजाब पुलिस त्रिशनित की सेवाएं ले रही हैं। यही नहीं 2013 में पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने उन्हें सम्मानित भी किया।

विज्ञापन
Success story of 23 years old ethical hacker trishneet arora
Trishneet Arora - फोटो : Trishneet Arora

त्रिशनित हैकिंग पर किताबें भी लिख चुके हैं। ‘हैकिंग टॉक विद त्रिशनित अरोड़ा’ ‘दि हैकिंग एरा’ और ‘हैकिंग विद स्मार्ट फोन्स’ जैसी किताबें उन्होंने लिखी हैं। उनका सपना है कि वो बिलियन डॉलर स‌िक्योरिटी कंपनी खड़ी करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed