{"_id":"576fc45e4f1c1bd60d79a82a","slug":"kid-got-paid-from-facebook","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"6 साल के इस बच्चे ने फेसबुक से कमाए 1 लाख 35 हजार रुपए, VIDEO भी देखें","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
6 साल के इस बच्चे ने फेसबुक से कमाए 1 लाख 35 हजार रुपए, VIDEO भी देखें
Mon, 27 Jun 2016 10:15 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
Updated Mon, 27 Jun 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : buzzfeed
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जिस उम्र में बच्चे सही से बात करना भी नहीं सीख पाते उस उम्र में यह 6 साल का बच्चा लाखों रुपये कमा रहा है। यकीन नहीं होता ना, पर ये बिलकुस सच है। केरल के कोच्चि के रहने वाले 6 साल के निहाल राज को फेसबुक ने 1 लाख 35 हजार रुपये दिए हैं।
आप 6 साल के इस बच्चे की कहानी जानकर आश्चर्यचकित रह जाएंगे, और निहाल का वीडियो भी देखें...।
6 साल के इस बच्चे ने फेसबुक से कमाए 1 लाख 35 हजार रुपए
2 of 6
- फोटो : buzzfeed
6 साल निहाल दरअसल कुक हैं और वह 4 साल की उम्र से ही कुकिंग कर रहे हैं। 4 साल की इस उम्र में बच्चे सही से पूरा वाक्य बोलने में लड़खड़ाते हैं पर निहाल राज का जवाब नहीं। निहाल ने कुकिंग अपनी मां से सीखी है।
जब उनकी मां किचन में खाना बनातीं तब वह भी उनके साथ किचन में खड़े रहकर खाना पकाना देखते। निहाल को किचन में वक्त बिताना अच्छा लगता और उनकी यह पसंद उनको एक नए मुकाम पर ले गई।
6 साल के इस बच्चे ने फेसबुक से कमाए 1 लाख 35 हजार रुपए
3 of 6
- फोटो : buzzfeed
निहाल के पिता राजगोपाल वीके ने बजफीड को बताया,'एक बार खाना बनाते हुए निहाल का वीडियो हंसी मजाक में हमने फेसबुक पर अपलोड कर दिया। पर इसका दोस्तों और कई लोगों ने सकारात्मक रिस्पॉन्स दिया और दोस्तों ने कहा इसके लिए अलग से एक यूट्यूब चैनल बनाओ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
6 साल के इस बच्चे ने फेसबुक से कमाए 1 लाख 35 हजार रुपए
4 of 6
- फोटो : buzzfeed
फेसबुक के लिए विज्ञापन बनाने वाली एक एक कास्टिंग एजेंसी ने जब 'किचा' के मैंगो आइसक्रीम का वीडियो देखा तो उन्हें यह बहुत पसंद आया और इस वीडियो का अधिकार हासिल करने के बारे में तय कर लिया। इस वीडियो के बदले में फेसबुक ने उन्हें 2,000 डॉलर करीब 1 लाख 35 हजार से ज्यादा रुपये दिए।
विज्ञापन
6 साल के इस बच्चे ने फेसबुक से कमाए 1 लाख 35 हजार रुपए
5 of 6
- फोटो : buzzfeed
फेसबुक से मिले इन पैसों में से उनके परिवार ने कुछ हिस्सा केरला में दान कर दिया है। फेसबुक के प्रवक्ता ने 'बजफीड' को बताया,'हम ब्रांड के प्रॉमोशनल कैम्पेन के लिए एक ऐसा वीडियो चाहते थे जिससे पता चले कि लोग प्लेटफॉर्म का रचनात्मक और नए तरीके से उपयोग कर रहे हैं।
इस बीच निहाल का यह वीडियो देखा तो हमें लगा यह हमारे लिए उपयुक्त रहेगा। हमने निहाल के घर वालों से बात की और वे राजी हो गए।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X