{"_id":"5885fa6b4f1c1b224ccf3be3","slug":"harvard-university-invites-indian-transgender-woman-kalki-subramaniam-as-a-speaker","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपनी पहचान के लिए लड़ने वाली ये ट्रांसजेंडर, आज सबके लिए बन गई है रोल मॉडल","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
अपनी पहचान के लिए लड़ने वाली ये ट्रांसजेंडर, आज सबके लिए बन गई है रोल मॉडल
Tue, 24 Jan 2017 05:15 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 24 Jan 2017 05:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कल्कि सुब्रमण्यम सिर्फ ट्रांसजेंडर समुदाय ही नहीं, सभी के लिए एक प्रेरणा हैं। बचपन से अपने अस्तित्व की लड़़ाई लड़ रही कल्कि को पहचान तब मिली जब 2015 में भारत सरकार ने उन जैसे सभी लोगों के लिए तीसरे जेंडर को मान्यता दी।
2 of 5
कल्कि सुब्रमण्यम लेखिका, मीडिया पर्सनालिटी, एक्टर के साथ-साथ भारत की जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वह ट्रांसजेंडर हैं और अपने समुदाय के लिए उन्होंने काफी काम किया है। अब एक और उपलब्धि उनके खाते में जुड़ने जा रही है।
3 of 5
कल्कि अब विश्व प्रसिद्ध हॉर्वड यूनिवर्सिटी में वक्ता बन कर जा रही हैं। कल्कि हॉर्वड बिजनेस स्कूल और हॉर्वड केन्नडी स्कूल में होने वाले दो दिवसीय इंडिया कॉन्फ्रेंस में अपना संदेश पूरी दुनिया को देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इससे पहले इस कॉन्फ्रेंस में शशि थरूर और कमल हासन जैसी शख्सियत शामिल हो चुकी हैं। कल्कि के अनुसार, "मैं बहुत खुश हूं। इसकी बदौलत मैं ट्रांसजेंडर के मसले को पूरी दुनिया में रख सकती हूं।"
विज्ञापन
5 of 5
कल्कि मास कम्युनिकेशन और इंटरनेशनल रिलेशन्स में डबल मास्टर्स हैं। उन्होंने भारत के पहले ट्रांसजेंडर स्कूल का भी उद्घाटन किया है। 'सहज' नाम से इस स्कूल में उन ट्रांसजेंडर को पढ़ाया जाता है जिन्होंने किसी कारणवश अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी। कल्कि का हॉवर्ड में बोलना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X