फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

नौसेना की पहली महिला पायलट बनी UP की बेटी, जानिए उसके बारे में सबकुछ

Fri, 24 Nov 2017 11:50 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Fri, 24 Nov 2017 11:50 AM IST
विज्ञापन
first woman pilot in Indian Navy Shahjahanpur girl shubhangi
शुभांगी अपने दादा और दादी के साथ - फोटो : अमर उजाला
शुभांगी स्वरूप ने नौसेना की पहली महिला पायलट बनकर देश के साथ शाहजहांपुर का नाम भी रोशन कर दिया। नगर के मोहल्ला कुंवरगंज में रहने वाले सेवानिवृत सब पोस्टमास्टर रमेश चंद्र गुप्ता के घर जैसे ही यह खबर आई कि उनकी पोती शुभांगी नौसेना की पहली महिला पायलट बन गई है तो उनके चेहरे की चमक दोगुनी हो गई। उन्हें पहले से ही आभास था कि उनकी पोती एक न एक दिन जरूर कुछ ऐसा करेगी जिससे देश का नाम रोशन होगा और उसने यह करके दिखा भी दिया। वह कहती भी थी कि मेरी तमन्ना आसमां छूने की है और उसने आज आसमां छू भी लिया।
first woman pilot in Indian Navy Shahjahanpur girl shubhangi
अपने पिता के साथ शुभांगी स्वरूप - फोटो : अमर उजाला
शुभांगी अभी कुछ दिन पहले ही कुंवरगंज के अपने पैतृक घर आईं थीं और दादा-दादी का आशीर्वाद लेकर गईं थीं। उनके दादा रमेश चंद्र कहते हैं कि बेटा तो पहले से ही नेवी में बतौर कमांडर देश की सेवा कर रहा है, अब पोती भी करेगी जो किसी के लिए भी गर्व की बात है। मोहल्ले वाले भी उनकी इस खुशी में शरीक हैं। मिठाइयां खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी जा रही है। लोगों का कहना है कि नगर की बेटी ने नेवी में बतौर प्रथम महिला पायलट शामिल होकर इतिहास रच दिया है जिस पर सभी को गर्व है।
first woman pilot in Indian Navy Shahjahanpur girl shubhangi
शुभांगी स्वरूप - फोटो : अमर उजाला
 शुभांगी के पिता ज्ञान स्वरूप भारतीय नौसेना (नेवी) में बतौर कमांडर के पद पर देश को अपनी सेवा दे रहे हैं। उनकी इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बेटी शुभांगी ने नेवी में बतौर प्रथम महिला पायलट परमानेंट कमीशन के साथ प्रवेश कर अपनी मां कल्पना स्वरूप और पिता ज्ञानस्वरूप सहित परिवार को खुशी और गर्व के क्षण दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
first woman pilot in Indian Navy Shahjahanpur girl shubhangi
Shubhangi Swaroop - फोटो : social media
सेवानिवृत सब पोस्ट मास्टर रमेश चंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी निर्मला देवी अपनी पोती शुभांगी के पायलट बनने के बाद अब जल्द उससे मिलने जाएंगे। यहां तिलहर में अपने निवास पर मिले शुभांगी स्वरूप के ताऊ सत्य स्वरूप गुप्ता ने बताया कि उनके छोटे भाई ज्ञानस्वरूप वर्ष 1986 में ही नेवी में चले गए थे। 
विज्ञापन
first woman pilot in Indian Navy Shahjahanpur girl shubhangi
शुभांगी
शुभांगी की शिक्षा-दीक्षा नौकरी के दौरान ही विभिन्न स्थानों पर हुई। छुट्टी के दिनों में शुभांगी का तिलहर आना-जाना रहा अभी कुछ महीने पहले ही वह तिलहर आई थीं। सत्य स्वरूप ने बताया कि शुभांगी का छोटा भाई शुभम है जो अभी पढ़ाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि शुभांगी के पायलट बनने पर उन्हें बेहद खुशी और गर्व महसूस हो रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed