फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सक्सेस मंत्राः 'सुपरकॉप' किरण बेदी के ये 5 फंडे अपनाइए, जीवन में कभी नहीं खाएंगे मात

Wed, 05 Sep 2018 02:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 05 Sep 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
First Indian Lady IPS Officer Kiran Bedi Success Tips for Success Life
किरण बेदी
अगर आप जीवन में सफल होना चाहते हैं, कैरियर की ऊंचाइयां छूना चाहते हैं तो देश की पहली महिला आईपीएस किरण बेदी के ये 5 फंडे अपनाइए, सक्सेस कदम चूमेगी।
First Indian Lady IPS Officer Kiran Bedi Success Tips for Success Life
किरण बेदी
पुडुचेरी की उपराज्यपाल डॉ. किरण बेदी डॉ. जीसी मिश्रा मेमोरियल एजुकेशन एवं चैरिटेबल ट्रस्ट और मानव मंगल स्मार्ट स्कूल की ओर से शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित किए गए पहले टीचर्स एक्सीलेंस अवार्ड समारोह में मुख्य मेहमान के रूप में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने ट्राइसिटी के पंद्रह टीचरों को सम्मानित किया। इस मौके पर किरण बेदी ने कहा कि टीचरों का बच्चों के जीवन में अहम रोल होता है। वे देश के निर्माता होते हैं। उनकी टीचर मदद न करती तो शायद वे पीएचडी तक न कर पातीं।
First Indian Lady IPS Officer Kiran Bedi Success Tips for Success Life
देश की पहली महिला आईपीएस अफसर किरण बेदी
यहां किरण बेदी ने कहा कि टीचरों को समझना चाहिए वे देश की बुनियाद बनाने वाले हैं। बुनियाद कैसी हो, यह चीज टीचर के हाथ में है। अगर बुनियाद में दरार है या कमजोर है तो यह नुकसान टीचर का ही है। टीचर के साथ ही मां बाप को नहीं भूलना चाहिए कि उनकी भूमिका भी अहम है। पैरेंट्स सोचते हैं कि उन्होंने मोटी फीस भर दी है। अब उनका काम आगे नहीं है। मां बाप को बच्चों को समय देना होगा। उन्हें बच्चों को पढ़ाना होगा। दोनों को मिलकर काम करना होगा। वहीं, स्कूलों को भी टीचरों का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
First Indian Lady IPS Officer Kiran Bedi Success Tips for Success Life
देश की पहली महिला आईपीएस अफसर किरण बेदी
किरण बेदी ने कहा कि वे हर एक दिन को जीती हैं। वे हर एक दिन काम करती हैं। क्योंकि वे कभी भी एक भी दिन खराब नहीं करती। इसलिए उन्होंने कहा कि लड़कियों व महिलाओं को पहले अपनी सोच बदलनी चाहिए। उन्हें मैं करती की बजाय मैं करता हूं को दिमाग में बैठाना चाहिए। क्योंकि सपने किसी लिंग भेद से नहीं साकार होते हैं। वे कड़ी मेहनत, लगन और तपस्या से पूरे होते हैं। उन्होंने कहा कि पहले जमाने में महिलाएं अपने पति-परिवार पर निर्भर होती थीं, लेकिन वर्तमान समय में महिलाओं को इतनी मजबूत बनाना चाहिए कि वे हर काम को अपने दम पर साकार करें।

 
विज्ञापन
First Indian Lady IPS Officer Kiran Bedi Success Tips for Success Life
भारत की पहली महिला आईपीएस किरण - फोटो : फाइल फोटो
किरण बेदी ने बिंदास होकर अपने कालेज के दिनों की बात कही। उन्होंने कहा कि जब वे पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ा करती थीं तो उनके सारे ब्यॉय फ्रेंड उस समय टेंशन में आ गए थे , जब वे आईपीएस की तैयारी करने लगी। वे कहते थे कि ये लड़की क्या कर रही है, लेकिन मैंने अपने लक्ष्य की तरफ तन मन धन से जोर लगा दिया, जिसके बाद आज मैं यहां हूं। किरण बेदी ने कहा कि जिंदगी के अब तक के सफर में मैंने एक दिन, एक पल भी फालतू में जाने नहीं दिया। जितना चाहिए था उतना खाया, जितना पढ़ना था उतनी पढ़ाई की।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed