{"_id":"5887282d4f1c1ba333cf49f7","slug":"famous-cartoonist-aabid-surti-s-rags-to-riches-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भीख में मिली एक चीज ने बना दिया इन्हें टॉप कार्टूनिस्ट, पढ़ें इनकी सफलता की कहानी","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
भीख में मिली एक चीज ने बना दिया इन्हें टॉप कार्टूनिस्ट, पढ़ें इनकी सफलता की कहानी
Wed, 25 Jan 2017 03:42 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी
Updated Wed, 25 Jan 2017 03:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चर्चित कार्टूनिस्ट और लेखक 81 वर्षीय आबिद सुरती बीते कुछ साल से लोगों के घरों में टपकते नल और पाइपलाइन निशुल्क ठीक करते हैं। आबिद सुरती ने साल 2007 में 'द ड्रॉप डेड फाउंडेशन' अभियान की शुरुआत की और तब से लोगों को पानी बचाने के लिए सचेत कर रहे हैं।
2 of 6
सुरती बताते हैं कि उनका बचपन बेहद गरीबी में बीता और अधिकांश बचपन फुटपाथ पर गुजरा। बीबीसी के साथ फेसबुक लाइव में सुरती बताते हैं कि विभाजन के समय उनका आधा कुनबा पाकिस्तान चला गया था और उनकी माँ की जिद के कारण आधा कुनबा हिंदुस्तान में रुक गया।
3 of 6
उन्होंने बताया, "हम सभी लोग एक खोली में रहते थे। फुटपाथ पर सोते थे। हमारी परवरिश करीब-करीब फुटपाथ पर ही हुई।" सुरती का कार्टूनों की तरफ रुझान बढ़ने की घटना भी कुछ कम मज़ेदार नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सुरती ने बताया, "परिवार बहुत गरीबी में था। माँ दूसरों के घरों में झाड़ू-पोंछा करती थी और हम बच्चे लोग भीख मांगने जाया करते थे। मैं तब सात-आठ साल का रहा हूँगा।''
उन्होंने कहा, ''तब दूसरे विश्व युद्ध के फौजी मुंबई के डॉक इलाके में उतरा करते थे और फिर एक छोटी गाड़ी उन्हें छत्रपति शिवाजी टर्मिनल स्टेशन तक ले जाती थी। हम उस ट्रेन के पीछे-पीछे भागा करते थे।"
विज्ञापन
5 of 6
सुरती बताते हैं, "हम 6-7 बच्चों का गैंग था। हम लोग उनसे डॉलर, सैंडविच मांगा करते थे. एक बार किसी ने एक कॉमिक उछाला...सब उस पर टूट पड़े। किसी के हाथ में एक तो किसी के हाथ दो पन्ने आए। मेरे हिस्से एक पन्ना आया और वो पन्ना था मिकी माउस कॉमिक का।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X