फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बहादुर बेटीः 16 साल की उम्र में कर दिखाया वो कारनामा, देखती रह गई दुनिया...मां-बाप के आंसू छलके

Fri, 29 Jun 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा) Updated Fri, 29 Jun 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, manu bhaker won gold medal with world record in issf junior world cup
मनु भाकर
सिर्फ 16 साल की उम्र में इस लड़की ने वो कारनामा कर दिखाया, पूरी दुनिया देखती रह गई। मां-बाप भी खुशी से फूले नहीं समा रहे, पीएम मोदी भी बेटी पर गर्व करेंगे।
chandigarh, manu bhaker won gold medal with world record in issf junior world cup
मनु भाकर
बात हो रही है, हरियाणा की 16 वर्षीय निशानेबाज मनु भाकर की, जिन्होंने जर्मनी के सुहल में चल रहे आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता। मनु ने महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल में 242.5 अंकों के साथ पीला तमगा जीता, यह जूनियर कैटेगरी का नया विश्व रिकॉर्ड है। यह मनु का इस वर्ष विश्व कप का सातवां स्वर्ण पदक है। स्पर्धा का रजत व कांस्य पदक चीन की केईमैन लयू (236.9) और झू ली (216.2) ने जीता। इससे पहले मनु ने महिमा अग्रवाल और देवांशी राणा के साथ टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
chandigarh, manu bhaker won gold medal with world record in issf junior world cup
मनु भाकेर - फोटो : SELF
मनु भाकर वही शूटर हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में देश को शूटिंग में गोल्ड मेडल दिलाया था। मनु ने 240.9 अंक के साथ गोल्ड पर कब्जा जमाया। साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स में रिकॉर्ड भी बनाया। मनु ने अब तक दो रिकॉर्ड ध्वस्त किए। एक, मनु ने महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल में हमवतन और पूर्व नंबर एक निशानेबाज हीना को पछाड़कर इन खेलों का अपना पहला पीला तमगा जीतकर इन्हें यादगार बना दिया था। इससे पहले मनु ने क्वालिफिकेशन में भी 386 का स्कोर कर रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
chandigarh, manu bhaker won gold medal with world record in issf junior world cup
मनु भाकर - फोटो : self
बेटी को निशानेबाज बनाने के लिए पिता ने छोड़ दी नौकरी
हरियाणा के झज्जर जिले के गोरिया गांव की मनु भाकर बॉक्सिंग और मार्शल आर्ट में भी पदक जीत चुकीं हैं। मनु का करियर इन खेलों में चोट लगने पर मां ने खत्म करा दिया, लेकिन मर्चेंट नेवी में इंजीनियर पिता रामकिशन ने दो साल पहले उनके हाथ में पिस्टल थमाई। स्कूल में बनी एकेडमी में पढ़ाई के बाद रोजाना 6 से 7 घंटे निशाने लगाने के जुनून ने भी मनु के कदम शूटिंग की तरफ बढ़ाए। शूटिंग में बेटी की रुचि बढ़ती देखकर पिता रामकिशन ने उसे शूटर बनाने की ठानी। इसके लिए उन्होंने नौकरी भी छोड़ दी।
विज्ञापन
chandigarh, manu bhaker won gold medal with world record in issf junior world cup
Manu Bhaker
दो साल पहले ही शूटिंग शुरू की थी
मनु की मां सुमेधा भाकर बताती हैं कि शूटिंग शुरू किए मनु को अभी सिर्फ दो साल हुए हैं। इससे पहले वह एक मुक्केबाज थीं, लेकिन आंख में चोट लगने की वजह से उसने मुक्केबाजी छोड़ दी, उसकी जान पर भी बन गई थी, पर किस्मत ने साथ दिया। लेकिन मनु ने खेल के प्रति अपना जज्बा कम नहीं होने दिया और शूटिंग में करियर बनाया। मनु पिछले साल भी आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में 49वें नंबर पर रहीं थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed