फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

गोलगप्पे बेचते-बेचते बेटी को दी ऐसी सीख, वो बन गई 10वीं की टॉपर...काम आएंगे टिप्स

Wed, 23 May 2018 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 23 May 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, haryana board 10th topper sonali success tips
टॉपर सोनाली
मां अनपढ़, पिता बेचते हैं गोलगप्पे और बेटी ने 10वीं में टॉप करके रच दिया इतिहास। इनके पढ़ने का तरीका जानिए, बड़े काम आएगा।
chandigarh, haryana board 10th topper sonali success tips
टॉपर सोनाली
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में सिरसा के ऐलनाबाद की रहने वाली सोनाली ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। सोनाली ने 500 में से 495 अंक हासिल किए हैं। सोनाली की मां अनपढ़ हैं। पिता भूदेव सिंह गोल-गप्पे की रेहड़ी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। लेकिन, विषम परिस्थतियां सोनाली के हौंसले को नहीं डिगा पाईं।
chandigarh, haryana board 10th topper sonali success tips
exam - फोटो : डेमो
सोनाली ऐलनाबाद के सरस्वती हाई स्कूल की छात्रा है। पिता कहते हैं कि बेटी की मेहनत ने उनकी मेहनत को सफल कर दिया, बच्ची पर नाज है। सोनाली ने बताया कि वह स्कूल टाइम के अलावा रोज 6 घंटे नियमित पढ़ती थी। परीक्षा के दिनों में उसने पढ़ाई का समय बढ़ाकर 8 घंटे कर दिया था। सोनाली की रूचि विज्ञान व तकनीक में है। वह इंजीनियर बनना चाहती है। कोटा जाकर आईआईटी परीक्षा की तैयारी करने की इच्छा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
chandigarh, haryana board 10th topper sonali success tips
exam
सोनाली कहती है कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए, मैंने घर पर रहकर खुद ही आईआईटी की तैयारी का मन बनाया है। सोनाली अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता पिता और स्कूल के शिक्षकों को देती हैं। सोनाली की मां, बेटी की इस उपलब्धि से बहुत खुश है। वहकहती हैं कि बच्चों को आगे बढ़ते देखने की इच्छा है। अगर पढ़ाई में मदद मिले तो ये बहुत आगे जा सकती है।
विज्ञापन
chandigarh, haryana board 10th topper sonali success tips
exam
प्रदेशभर में बेटी के दूसरे स्थान पर रहने पर पिता की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा। वे कहते हैं कि मेरी तो जवानी गोल गप्पे बेचते-बेचते बीत गई। आज बेटी ने जीवन में असली खुशी दी है। लग रहा है कि आज जीवन की सारी मेहनत रंग ला रही है। भूदेव ने बताया कि 28 साल से गोल गप्पे बेचकर घर चला रहे हैं। उनका एक बेटा जेबीटी है और छोटी बेटी कशिश अब दसवीं कक्षा में गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed