फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बहादुर बेटीः पिता बीमार रहते हैं, तो 18 साल की उम्र में बन गई किसान...जज्बा गजब का

Wed, 11 Jul 2018 09:50 AM IST
पीयूष जैन/अमर उजाला, अंबाला सिटी
पीयूष जैन/अमर उजाला, अंबाला सिटी Updated Wed, 11 Jul 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, brave daughter lady farmer amarjeet kaur inspirational story
लेडी किसान अमरजीत कौर
मिलिए इस बहादुर बेटी से, जिसके पिता बीमार रहते हैं। इसलिए वह एक बेटे की तरह अपना फर्ज निभा रही है। 18 साल की उम्र में किसान बनी लड़की में जज्बा गजब का है। इसकी कहानी सुनकर सलाम किए बिना नहीं रह पाएंगे आप। दुआ करेंगे कि भगवान ऐसी बेटी सभी को दे।
chandigarh, brave daughter lady farmer amarjeet kaur inspirational story
लेडी किसान अमरजीत कौर
हरियाणा में अंबाला जिले के मुलाना विधानसभा क्षेत्र के अधोई गांव की एक लड़की अमरजीत कौर ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का सार्थक अर्थ सिद्ध करते हुए अपनी और अपने परिवार की एक अलग पहचान बनाई है। इलाके में 'लेडी किसान' के रूप में पहचानी जाने वाली अमरजीत कौर खुद खेत में फसल बोने से लेकर उसके तैयार होने तक का काम करती हैं। फिर काटकर खुद मंडी में बेच कर आती है। पिता के अचानक बीमार होने और बड़े भाई की पढ़ाई को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए अमरजीत को ऐसा करना पड़ा।
chandigarh, brave daughter lady farmer amarjeet kaur inspirational story
लेडी किसान अमरजीत कौर
आज अमरजीत की वजह से ही उसके पिता की हालत में सुधार आया है। बड़ा भाई सरकारी नौकरी में है। बड़े भाई की शादी भी अमरजीत ने अपने दम पर करवाई है। घर में सभी प्रकार की सुख सुविधाओं का होना भी अमरजीत की मेहनत का ही नतीजा है। अमरजीत से इलाके के किसान कब कौन सी और कैसे फसल की बुआई करनी है इसकी जानकारी लेने आते हैं। 28 वर्ष की उम्र में एक युवा लेडी किसान के रूप में पहचान बनाने वाली अरमजीत ने जब घर की जिम्मेदारी संभाली थी तो उस समय उसकी उम्र मात्र 18 वर्ष थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
chandigarh, brave daughter lady farmer amarjeet kaur inspirational story
खेती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमरजीत घर में सबसे छोटी है। परिवार में माता-पिता, एक बड़ा भाई, भाभी व उनके बच्चे हैं। सभी की देखरेख अमरजीत खुद करती है। बड़े भाई को पढ़ाने के साथ-साथ अमरजीत ने खुद भी अपनी पढ़ाई पूरी की और मास्टर डिग्री हासिल की। अमरजीत इन सबके साथ कढ़ाई का काम भी करती है। घर का चूल्हा चौका भी संभालती है। वह सुबह-शाम खेती कर के परिवार का पालन पोषण कर रही है।  दिसंबर 2007 में अमरजीत के पिता बख्शीश सिंह डिप्रेशन से बिस्तर पर आ गए।
विज्ञापन
chandigarh, brave daughter lady farmer amarjeet kaur inspirational story
Farming - फोटो : file photo
परिवार पिता के इलाज और आर्थिक स्थिति में उलझ गया और खेती जिससे परिवार चलता था वो ठप हो रही थी। घर की बिगड़ती आर्थिक हालत और बड़े भाई की पढ़ाई छूट जाने के डर से अमरजीत ने मोर्चा संभाला और सबसे छोटी होने के बावजूद खुद जिम्मेदारी संभाली। ट्रैक्टर चलाना, खेती करना सीखकर परिवार को दिक्कतों से बाहर निकालने की ठानी। उस समय उसे खेती की बिल्कुल जानकारी नहीं थी। आस-पड़ोस के लोगों की मदद से थोड़ा बहुत खेती करते-करते आज वह इतना सीख गई है कि अब गांव के लोग उससे पूछ कर खेती करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed