फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला क्रिकेट टीम की कप्तान ने तेज गेंदबाज से की शादी, इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें वायरल

Tue, 10 Jul 2018 07:04 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 10 Jul 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
South africa women team captain and fast bowler allrounder got married
CRICKET
सोशल मीडिया पर इस वक्त दो महिला क्रिकेटरों की शादी की काफी चर्चा की जा रही है। आपको सुनकर अटपटा लगे लेकिन ऐसा सचमुच हुआ है वो भी एक देश की नेशनल क्रिकेट टीम में। जी हां, दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान डेन वान निकार्क और तेज गेंदबाज-ऑलराउंडर क्रिकेचर मैरी जेन काप्प ने एक-दूजे संग शादी रचा ली है।ताज्जुब की बात है कि दोनों की शादी पर परिवारवालों को कोई एतराज नहीं है। वहीं इस शादी को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त माहौल तैयार हो गया है। दोनों की शादी की ऐसी-ऐसी चर्चाएं हो रही हैं कि जानकर आपको भी हैरानी होगी। 
South africa women team captain and fast bowler allrounder got married
MARRIAGE
हाल ही में दोनों महिला क्रिकेटर्स शादी के बंधन में बंध गई हैं। शनिवार को दोनों ने परिवारवालों और अपने करीबी दोस्तों व रिश्तेदारों के समक्ष एक-दूसरे को हमसफर के रूप में स्वीकार कर लिया। यूनाइटेड किंगडम से टी-20 और एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेलने के बाद दक्षिण अफ्रीका लौटने पर दोनों क्रिकेटर्स ने शादी का फैसला लिया था जिसे उन्होंने शनिवार को पूरा कर लिया। काप्प ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें भी डाली हैं। सोशल मीडिया पर दोनों क्रिकेटर्स को एक साथ देखकर उनके बहुत से फैन्स ने बधाई देते हुए अपनी खुशी जाहिर की हैं।
 

 

📸: @ianzaaiman9778 💃

A post shared by Marizanne Kapp (@kappie777) on

South africa women team captain and fast bowler allrounder got married
MARRIAGE
1993 में प्रिटोरिया में जन्मी डेन वान ने एक टेस्ट, 95 एकदिवसीय मैच और 68 टी-20 मैचों में दक्षिण अफ्रीका की ओर से खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया। 95 एकदिवसीय मैचों में वान ने 33.39 के एवरेज के साथ कुल 1770 रन बनाए हैं। वहीं उन्होंने ओडीआई में 125 विकेट भी लिए हैं। वान ने इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2009 में डेब्यू किया था। उनका पहला मैच उन्होंने 8 मार्च 2009 को वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेला था। वहीं एकमात्र टेस्ट मैच नवंबर 2014 को भारत के खिलाफ खेला था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
South africa women team captain and fast bowler allrounder got married
SOUTH AFRICAN CRICKETER
इसके लिए वान साल 2017-18 में सिएसए वुमेन क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी मिल चुका है। वान ने टी-20 मैचों में 28.80 के औसत के साथ 1469 रन भी बनाए हैं। इसमें उनके नौ अर्धशतक भी शामिल हैं। वहीं काप्प की बात करें तो उन्होंने 1 टेस्ट, 93 वनडे और 62 टी-20 मैचों में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया है। 
विज्ञापन
South africa women team captain and fast bowler allrounder got married
SOUTH AFRICAN CRICKET
उन्होंने वनडे मैचों में 1618 रन तो टी-20 मैचों में 600 रन बनाए हैं। वान ने इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2009 में डेब्यू किया था। उनका पहला मैच उन्होंने 8 मार्च 2009 को वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेला था। वहीं एकमात्र टेस्ट मैच नवंबर 2014 को भारत के खिलाफ खेला था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed