फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मुफ्त में देश घूम आया इलाहाबाद का युवक, तरीका बेहद अनोखा

Mon, 23 Oct 2017 10:27 AM IST
amarujala.com- Written by: अपूर्वा राय
amarujala.com- Written by: अपूर्वा राय Updated Mon, 23 Oct 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
Allahabad Boy Ansh Mishra travelled india without money
ansh
कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों...

कहते हैं दुनिया में कुछ भी नामुमकिन नहीं है। आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे शख्स की जिसे देश-दुनिया घूमने का शौक था लेकिन उसने इस शौक को पूरा करने के लिए पैसे का सहारा नहीं लिया।
Allahabad Boy Ansh Mishra travelled india without money
इलाहबाद तकनीकी महाविद्यालय से एमसीए और एमबीए की शिक्षा प्राप्त 28 साल के अंश मिश्रा बिना पैसे देश के 29 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों का भ्रमण 250 दिनों में कर अपने अंतिम पड़ाव जगदलपुर पहुंचे।
Allahabad Boy Ansh Mishra travelled india without money
अंश ने 3 फरवरी, 2017 को बिना पैसे के यात्रा शुरू की और वाहनों से लिफ्ट लेते हुए और चालकों और लोगों के सहयोग से बिना पैसे के सफर और भोजन कर अपनी ये यात्रा समाप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Allahabad Boy Ansh Mishra travelled india without money
अंश ने ये यात्रा तीन मकसद से शुरू की थी। पहला तो उन लोगों की गलतफहमी दूर करना, जो ये सोचते हैं कि घूमने के लिए ढ़ेर सारे पैसों की जरूरत होती है। दूसरा, लोगों के दिमाग में भारत के कई क्षेत्रों को लेकर गलतफहमी है। जैसे मणिपुर और नागालैंड जैसे इलाकों में अकेले जाना सुरक्षित नहीं है इत्यादि।
विज्ञापन
Allahabad Boy Ansh Mishra travelled india without money
ansh
तीसरी वजह लोगों की मानसिकता है। अंश का कहना है हमारे यहां लोगों को उनके काम के हिसाब से इज्जत मिलती है। ट्रक ड्राइवर और ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों को लोग अनपढ़ और बेइज्जती से भरा प्रोफेशन मानते हैं, जबकि इनकी वजह से हमारी इकोनॉमी चल रही है। अंश ने अपने पूरे सफर के दौरान करीब 1800 ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट ली और हर ट्रक डाइवर ने उनका साथ दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed