बिना इंजन के ट्रेन को रफ्तार देने के बारे में सोचने से ही पसीने छूट जाते हैं लेकिन ये कारनामा किसी और ने नहीं बल्कि भारतीय रेलवे के कुछ कर्मचारियों ने कर दिखाया जिस पर आज सभी लोग गर्व महसूस कर रहे हैं।
पढ़ें- इस अम्मा की खाने को देखकर ही मर जाती है भूख, 60 साल से है भूखी
दरअसल, गुरुवार को कुलियों सहित 40 रेलवे कर्मियों ने मुंबई सेंट्रल-लखनऊ सुविधा एक्सप्रेस ट्रेन को धक्का लगाना पड़ा। जिसके बाद रेलवे ने उन्हें 10,000 रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
पढ़ें- प्रथा या मजबूरी: यहां युवक युवती को शादी से पहले बच्चे पैदा करना जरूरी
ये ट्रेन सिग्नल पार कर डेड एंड पर पहुंच गई थी जहां पर कोई ओवर हेड तार नहीं था। इंजन को न तो पीछे खींचा जा सकता था न ही आगे क्योंकि उसे पावर नहीं मिलता। जिसके बाद रेलवे कर्मियों ने समझदारी दिखाते हुए यात्रिओं को ट्रेन से उतारा और खुद ही ट्रेन को धक्का मारकर ट्रैक पर वापस ले आए।
पढ़ें- बिहार की लड़की ने प्रेमी की डिमांड पर पार की सारी हदें, दंग रह गए लोग
इस बारे में मुंबई डिविडिनल रेलवे मैनेजर मुकुल जैन ने बताया कि इनको 10,000 रुपये इनाम दिया जाएगा जिसे सभी के बीच बांटा जाएगा। इनमें पोर्टर रेलवे पुलिस फोर्स कर्मी, कैरेज वैगन और स्टेशन स्टाफ शामिल हैं।