{"_id":"587def514f1c1b3803eff8d1","slug":"14-year-old-in-gujarat-makes-a-drone-to-protect-soldiers-from-land-mine-blasts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये बच्चा बचाएगा सेना के जवानों को, गुजरात सरकार करेगी मदद","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
ये बच्चा बचाएगा सेना के जवानों को, गुजरात सरकार करेगी मदद
Wed, 18 Jan 2017 11:20 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लड़ाई के मैदान में बारूदी सुरंग का पता लगाने वाले ड्रोन को तैयार करने के लिए गुजरात सरकार की ओर से पांच करोड़ रुपए की मदद दी जाएगी। इस ड्रोन को विकसित करने वाले 14 साल के हर्षवर्धन जाला के साथ गुजरात काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने यह डील साइन की है।
2 of 6
अहमदाबाद में हुए वाइब्रेंट गुजरात समिट में इस प्रस्ताव को लेकर मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर साइन किया गया है। गुजरात के रहने वाले हर्षवर्धन जाला दसवीं क्लास के छात्र हैं। उन्हें इस ड्रोन को बनाने का आइडिया टीवी में आने वाली खबर को देखकर आया।
3 of 6
उन्होंने बीबीसी को बताया, "मैंने जब टीवी पर फौज के लोगों को बारूदी सुरंग के कारण मरते हुए देखा तो पहली बार मेरे दिमाग में इस तरह के ड्रोन का आइडिया आया।'' उन्होंने कहा, ''मैंने इसके बाद इस पर रिसर्च किया। अभी जो माइन डिटेक्टर बारूदी सुरंग को जांचने के लिए इस्तेमाल किया जाता था वो सुरक्षित नहीं है और न ही वह सही तरीके से काम करता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हर्षवर्धन का दावा है कि उन्होंने ड्रोन बनाने में जिस तकनीक का इस्तेमाल किया है वो उनकी खुद की बनाई हुई है। हर्षवर्धन बताते हैं, "मेरी छह कोशिशें नाकाम रही हैं और सातवीं बार में कामयाबी मिली। पिछले साल फरवरी-मार्च में इसे बनाने में मुझे कामयाबी मिली है, लेकिन इस साल अप्रैल-मई तक पूरी तरह से विकसित किया जाएगा। इसमें अभी हम और भी खूबियां डालने वाले हैं।"
विज्ञापन
5 of 6
हर्षवर्धन के पिता एक अकाउटेंट हैं और उन्होंने अपनी कंपनी एयरोबैटिक्स-7 शुरू की है। ऐसे ही और गैजेट्स बनाने की उनकी कंपनी की योजना है। गुजरात काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी के प्रमुख नरोत्तम साहू ने बीबीसी से बताया, "डेमो देखने के बाद हमें हर्षवर्धन के प्रस्ताव में संभावनाएं नजर आई हैं इसलिए हमने उनकी योजना पर काम करने का फैसला लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X