फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

NEET, AIIMS, JEE जैसी परीक्षाएं एक बार में पास करने वाली स्तुति ने कैसे की तैयारी, पढ़ें उनके टिप्स 

Fri, 21 Jun 2019 10:22 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Fri, 21 Jun 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
Stuti Khandwala cracks NEET, AIIMS, JIPMER, JEE, MIT in one take, know her preparation tips
स्तुति - फोटो : facebook

स्तुति खंडवाला... ये नाम सोशल मीडिया से लेकर खबरों तक, हर जगह वायरल हो रहा है। 18 साल की इस लड़की की लोग तारीफ करते नहीं थक रहे। हो भी क्यों न, स्तुति ने काम ही ऐसा किया है। NEET, AIIMS, JIPMER, JEE से लेकर MIT जैसी प्रवेश परीक्षाएं स्तुति ने एक ही बार में पास कर ली। इतना ही नहीं, इन सभी परीक्षाओं में स्तुति को काफी अच्छी रैंक भी मिली।


आखिर स्तुति ने ऐसा क्या किया, परीक्षा की तैयारी कैसे की? यहां हम आपको बता रहे हैं उनकी च्वाइस, रैंक्स और प्रिपरेशन टिप्स के बारे में..

Stuti Khandwala cracks NEET, AIIMS, JIPMER, JEE, MIT in one take, know her preparation tips
स्तुति - फोटो : Twitter

गुजरात के सूरत की रहने वाली स्तुति ने नीट 2019 में 71वीं रैंक, एम्स एमबीबीएस 2019 में 10वीं रैंक, जिपमर एमबीबीएस 2019 में 27वीं और जेईई मेन 2019 में 1086वीं रैंक हासिल की है। स्तुति ने कोटा से 12वीं की पढ़ाई साइंस स्ट्रीम से की है। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में उन्हें 98.8 फीसदी अंक हासिल हुए। इसके साथ वह राजस्थान में साइंस स्ट्रीम की टॉपर भी बनीं।

इतना ही नहीं, स्तुति ने इंटरनेशन बायोलॉजी ओलिंपियाड 2018 में तीन अन्य स्टूडेंट्स के साथ भारत का प्रतिनिधित्व भी किया था। उन्होंने सिल्वर जीता था। इस प्रतियोगिता में 71 देशों ने हिस्सा लिया था।

Stuti Khandwala cracks NEET, AIIMS, JIPMER, JEE, MIT in one take, know her preparation tips
- फोटो : Social Media

स्तुति ने अमेरिका के मैसेच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) की परीक्षा भी पास कर ली। यह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में से एक है। एमआईटी से स्तुति को 90 फीसदी स्कॉलरशिप का ऑफर मिला है। 
पढ़ाई के लिए स्तुति ने एमआईटी को ही चुना है। यहां से वह बायो-इंजीनियरिंग में रिसर्च करना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Stuti Khandwala cracks NEET, AIIMS, JIPMER, JEE, MIT in one take, know her preparation tips
स्तुति - फोटो : Social Media

स्तुति अपनी सफलता का श्रेय माता- पिता और शिक्षकों को देती हैं। उनके माता-पिता, दोनों डॉक्टर हैं। मां हेतल डेंटिस्ट हैं और पिता पैथोलॉजिस्ट हैं।  राजस्थान के कोटा में रहकर स्तुति ने कोचिंग ली है। सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए एक वीडियो में स्तुति ने बताया है कि परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने किस तरह पढ़ाई की। 

विज्ञापन
Stuti Khandwala cracks NEET, AIIMS, JIPMER, JEE, MIT in one take, know her preparation tips
स्तुति - फोटो : Twitter
  • स्तुति ने बताया कि उन्होंने प्रवेश परीक्षा की तैयारी NCERT की किताबों से की। 
  • दिन भर में 12 से 13 घंटे पढ़ाई करती थी।
  • फिजिक्स, केमिस्ट्री मैथमेटिक्स और बायोलॉजी जैसे सभी विषयों को बराबर समय दिया। 
  • ऐसा भी नहीं है कि वह सिर्फ पढ़ाई ही करती थीं। जब भी वह बोर हो जातीं, तो खुद को रिफ्रेश करने के लिए यू-ट्यूब पर टॉम एंड जेरी और कुकिंग वीडियोज देखती थीं।
  • स्तुति ने स्टूडेंट्स के लिए कहा है कि जिंदगी में कभी भी मौके नहीं छोड़ने चाहिए। हम जो चाहें, हासिल कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed