सोशल मीडिया पर स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) यानी कर्मचारी चयन आयोग के नाम से ट्विटर पर कई अकाउंट बनें हैं। सभी अकाउंट अपने को कर्मचारी चयन आयोग का आधिकारिक ट्विटर हैंडल बताते हैं। आम लोगों के लिए यह जानना बड़ी समस्या है कि इनमें से असली ट्विटर हैंडल कौनसा है और कौनसा फर्जी है।
SSC Twitter Account: एसएससी के नाम पर बनें हैं कई ट्विटर अकाउंट, जानें असलियत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप भी एसएससी से जुड़ा ऐसा कोई कथित ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट या हैंडल फॉलो करते हैं, तो सावधान हो जाइए। आपको बता दें कि स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) यानी कर्मचारी चयन आयोग का ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट या हैंडल ही नहीं है। आप एसएससी के नाम पर जिस भी सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करते हैं, तो तुरंत अनफॉलो करें और उसे ब्लॉक कर दें।
सरकार के लिए ग्रुप बी और सी के गैर तकनीकी पदों पर भर्तियां निकालने वाले और परीक्षाओं का आयोजन करने वाले कर्मचारी चयन आयोग का अपना कोई आधिकारिक ट्विटर हैंडल या अकाउंट नहीं है। एसएससी की सिर्फ एक आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in है। इस बात की पुष्टि सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन प्रेस सूचना ब्यूरो यानी पीआईबी की टीम की तथ्यात्मक पड़ताल में इस बात की पुष्टि हो चुकी है।
पीआईबी की टीम की तथ्यात्मक पड़ताल में पाया गया कि एसएससी के नाम पर बनाए गए सभी कथित ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट या हैंडल फर्जी हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि @ssc_nic_in और @SSCorg_in आदि फेक और फर्जी ट्विटर अकाउंट हैं। इनका एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग से कोई लेना-देना नहीं है। उल्लेखनीय है कि स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) यानी कर्मचारी चयन आयोग फिलहाल ट्विटर पर मौजूद नहीं है।
A Twitter account "@SSCorg_in" claims to be the official Twitter handle of the Staff Selection Commission (SSC).#PIBFactCheck: This account is #Fake. Presently, SSC does not have any official Twitter account.
For updates, visit SSC's official website: https://t.co/qQL8Q9aO06 pic.twitter.com/Jq8m0BSnhY
कमेंट
कमेंट X