फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केंद्र सरकार के विभागों में करीब सात लाख पद खाली, जानें कितनों पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया

Fri, 22 Nov 2019 08:06 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Fri, 22 Nov 2019 08:06 AM IST
सार

  • केंद्र सरकार के विभागों में भरे जा रहे हैं खाली पद
  • केंद्रीय मंत्री ने राज्यसभा में दी जरूरी जानकारी

विज्ञापन
Sarkari Naukri approx 7 lakh vacancy in central government departments, Railway, SSC jobs update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में करीब सात लाख पद खाली हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ये जानकारी दी है। गुरुवार को राज्यसभा में पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले साल एक मार्च तक के आंकड़ों के अनुसार केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 6.83 लाख पद खाली हैं। 



इनमें से किस ग्रुप में कितने पद हैं। कितने पदों पर किस विभाग द्वारा भर्ती की प्रक्रिया चलाई जा रही है? रेलवे और एसएसी द्वारा 2019-2020 में कितने पद भरे जा रहे हैं? केंद्रीय मंत्री ने इन सभी सवालों के जवाब भी दिए हैं। इनके बारे में आगे पढ़ें।

Sarkari Naukri approx 7 lakh vacancy in central government departments, Railway, SSC jobs update
Jitendra Singh
  • विभिन्न विभागों में कुल खाली पद (Vacant Post in Central Govt departments) - 6,83,823
  • ग्रुप सी (Group C) में कितने खाली पद - 5,74,289
  • ग्रुप बी (Group B) में कितने खाली पद - 89,638
  • ग्रुप ए (Group A) में कितने खाली पद - 19,896
Sarkari Naukri approx 7 lakh vacancy in central government departments, Railway, SSC jobs update
ssc

जितेंद्र सिंह ने बताया कि कर्मचारी चयन आयोग (SSC- Staff Selection Commission) ने 1,05,338 खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये भर्तियां 2019-20 में की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarkari Naukri approx 7 lakh vacancy in central government departments, Railway, SSC jobs update
भारतीय रेल - फोटो : Twitter

वहीं रेल मंत्रालय (Ministry of Railway) और रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB - Railway Recruitment Board) भी साल 2017-18 में 1,27,573 पदों के लिए कई केंद्रीयकृत रोजगार अधिसूचनाएं (CEN - centralised employment notification)  जारी कर चुका है। इन पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। ये भर्तियां ग्रुप सी और लेवल-1 पदों पर हो रही हैं।

विज्ञापन
Sarkari Naukri approx 7 lakh vacancy in central government departments, Railway, SSC jobs update
job search - फोटो : social media
  • इसके अलावा ग्रुप सी और लेवल-1 पदों के लिए पांच अधिसूचनाएं 2018-19 में जारी की गई हैं। इनके जरिए कुल 1,56,138 पदों को भरा जा रहा है।
  • एसएससी के अलावा विभिन्न ग्रेड्स में 19,522 विभागीय पदों को भरने के लिए परीक्षाएं भी आयोजित की जा चुकी हैं। 
  • मंत्री ने बताया कि इस अनुसार, एसएससी, आरआरबी/रेलवे समेत अन्य विभागों द्वारा कुल 4,08,591 पदों पर भर्तियों की प्रक्रियाएं जारी हैं।

ये भी पढ़ें : रेलवे में लगातार हो रहीं बंपर भर्तियां, अब 10वीं पास के लिए 4,103 पदों पर निकली नौकरी

आगे पढ़ें.. भर्ती प्रक्रिया तेज करने के लिए सरकार ने क्या किया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed