RSMSSB Recruitment 2020: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि 1054 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने की शुरुआती और अंतिम तिथि की जानकारी भी जारी की जा चुकी है। आवेदन शुरू होने की तारीख 4 मार्च 2020 है। जबकि इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 2 अप्रैल 2020 तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। पदों पर आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार को विज्ञापन लिंक के साथ-साथ आवेदन लिंक भी खबर में आगे की स्लाइड्स में दिए जा रहे हैं। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।
राजस्थान में 1054 पदों पर भर्तियां, इस डिग्री के साथ करें आवेदन
पद - जूनियर इंजीनियर
आयु सीमा (01.01.2020) - आवेदक के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क -
आवेदन शुल्क वर्गों के अनुसार बांटा गया है।
सामान्य / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए (For Gen / UR and EWS) - 450 रुपये
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) - 350 रुपये
अनुसूचित जाति / जनजाति (SC / ST / PH) - 250 रुपये
महत्वपूर्ण तिथियां -
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि- 04 मार्च, 2020
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि - 02 अप्रैल, 2020
आवेदन की प्रक्रिया - इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया - उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।
शैक्षणिक योग्यता - इंजीनियरिंग अनुशासन में डिप्लोमा या डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : ISRO: 10वीं पास के लिए इसरो में नौकरियां, नहीं देनी कोई लिखित परीक्षा