फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

National Education Day: वे छह विश्वगुरु जिनके योगदान को नहीं भूल सकती दुनिया

Mon, 11 Nov 2019 09:02 AM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 11 Nov 2019 09:02 AM IST
विज्ञापन
remembering five worlds best teachers on national education day 11 november 2019
मौलाना अबुल कलाम आजाद - फोटो : PIB

11 नवंबर को भारत में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। ऐसा भारत के पहले शिक्षा मंत्री और भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिन पर उनके सम्मान में किया जाता है। साल 2008 में वैधानिक रूप से इसकी शुरुआत हुई। भारतीय समाज में पौराणिक काल से ही शिक्षा और गुरु का बड़ा ही अहम स्थान रहा है। गुरु-चेला पंरपरा सनातन धर्म का आधार रही है। जहां गुरु अपने शिष्यों को कोई शिक्षा या विद्या सिखाते हैं और फिर शिष्य गुरु के रूप में किसी और को शिक्षा देते हैं। शिक्षा दिवस के मौके पर हम आपको बताते हैं विश्व के ऐसे गुरुओं के बारे में, जिनके योगदान को दुनिया कभी नहीं भूल सकती। आगे की स्लाइड्स पढ़ें।

remembering five worlds best teachers on national education day 11 november 2019
सर इसाक न्यूटन 
सर इसाक न्यूटन 

सर इसाक न्यूटन एक गणितज्ञ और भौतिक विज्ञान के प्रसिद्ध शिक्षक थे। जिन्होंने दुनिया का परिचय गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांतो से कराया। उन्होंने सूर्य और ग्रहों की गति को समझाने के लिए लॉ ऑफ मोशन और गुरुत्वाकर्षण की थ्योरी का उपयोग किया। न्यूटन ने सबसे पहले पता लगाया की सफेद रोशनी असल में 'स्पेक्ट्रम' यानी सात रंगों की रोशनी से मिलकर बनती है। उन्होंने साल 1687 में 'न्यूटनस रिसर्च' के नाम से किताब प्रकाशित की, जो बाद में प्रसिद्ध किताब 'परिनसिपिया' का आधार बनी। इन किताबों ने उस समय दुनिया को सोचने का नया नजरिया प्रदान किया। न्यूटन निश्चित ही दुनिया के सर्वश्रेछ शिक्षकों में से एक हैं।

remembering five worlds best teachers on national education day 11 november 2019
pythagoras
पाइथागोरस

पाइथागोरस एक प्रसिद्ध दार्शनिक, गणितज्ञ और शिक्षक थे। उनके सिद्धांत आज भी स्कूलों में सिखाए जाते हैं। उन्हें पाइथागोरस थ्योरम के लिए जाना जाता है। पाइथागोरस को 'फादर ऑफ नंबर' की उपाधि भी दी गई है। उन्होंने गणित और संगीत के बीच संबंध का भी आविष्कार किया था। क्रोटोन में उन्होंने एक गुप्त समाज की स्थापना की, जहां लोगों ने एक संरचित जीवन का पालन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
remembering five worlds best teachers on national education day 11 november 2019
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन 5 सितंबर को भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। वे भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति भी हुए। उन्होंने पश्चिमी आलोचकों से हमेशा हिंदू धर्म का बचाव किया और हिंदूओं को समकालीन पहचान दिलाने में भी योगदान दिया। डॉ. सर्वपल्ली ने भारत और पश्चिम देशों में हिंदू धर्म को समझाने में एक प्रभावशाली भूमिका निभाई, जिससे उन्हें दोनों ही जगहों पर खूब सम्मान मिला। वे भगवद गीता, उपनिषदों और ब्रह्म सूत्र पर अपनी टिप्पणियों के लिए भी जाने जाते थे। उन्हें साल 1954 में भारत रत्न (भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार) से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
remembering five worlds best teachers on national education day 11 november 2019
Albert Einstein
अल्बर्ट आइंस्टीन

अल्बर्ट आइंस्टीन एक भौतिक वैज्ञानिक, लेखक और एक शिक्षक थे। उन्हें रिलेटिविटी के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। अल्बर्ट आइंस्टीन को 'मास एनर्जी इक्वेशन' के लिए भी जाना जाता है, जिसने बाद में एटम बम बनाने वाली सबसे प्रसिद्ध इक्वेशन को जन्म दिया। जनरल थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी पर आज भी उनके द्वारा किए गए काम को सराहा जाता है। साल 1921 में आइंस्टीन को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

ये भी पढ़ें : National Education Day: ये हैं IIT, IIM, UGC के दाता, इनके बारे में कितना जानते हैं आप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed