फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

45th Raising Day : भारतीय तटरक्षक के गौरवमय 44 वर्ष, जानिए क्या है कोस्ट गार्ड

Mon, 01 Feb 2021 06:47 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Mon, 01 Feb 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
Raising day 2021 of Indian Coast Guard, what is ICG what they did and why PM admire ICG know everything about Indian Coast Guard
Raising day: भारतीय तटरक्षक यानी इंडियन कोस्ट गार्ड का स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला

एक फरवरी को पूरा देश भारतीय तटरक्षक के गौरवमय 44 वर्ष का जश्न मना रहा है। भारतीय तटरक्षक यानी इंडियन कोस्ट गार्ड का स्थापना दिवस एक फरवरी को मनाया जाता है। देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा से लेकर समंदर में राहत एवं बचाव कार्यों तक का जिम्मा देश के तटरक्षक ही संभालते हैं। भारतीय तटरक्षक बल के 45वें स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर तमाम केंद्रीय मंत्रियों, कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और सैन्य संगठनों ने इंडियन कोस्ट गार्ड को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। आइए जानते हैं भारतीय तटरक्षक बल के बारे में विशेष एवं अहम जानकारियां। साथ ही क्या हैं कोस्ट गार्ड के काम और क्या हैं करियर की संभावनाएं... 

Raising day 2021 of Indian Coast Guard, what is ICG what they did and why PM admire ICG know everything about Indian Coast Guard
Raising day: इंडियन कोस्ट गार्ड - फोटो : अमर उजाला

ध्येय वाक्य और दायित्व 
तटरक्षक बल का ध्येय वाक्य अपने आप में उनकी पूरी जिम्मेदारी का भाव समेटे हुए है। इसका ध्येय वाक्य ‘वयम् रक्षाम:’ यानी हम रक्षा करते हैं। इनकी विशेषता तैयार, तत्पर और जवाबदेही है। इंडियन कोस्ट गार्ड भारत की सबसे छोटी सशस्त्र सेना है। इनके सम्मान में देश में एक फरवरी को ‘तटरक्षक दिवस’ मनाया जाता है।  

 

Raising day 2021 of Indian Coast Guard, what is ICG what they did and why PM admire ICG know everything about Indian Coast Guard
Raising day: भारतीय तटरक्षक यानी इंडियन कोस्ट गार्ड का स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

भारतीय तटरक्षक के कर्तव्य 

  • कृत्रिम द्वीपों एवं अपतटीय स्टेशनों की सुरक्षा एवं संरक्षा
  • मछुआरों की सुरक्षा
  • समुद्र में आपातकाल में मछुआरों की सहायता
  • समुद्री पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण
  • समुद्री प्रदूषण : नियंत्रण एवं रोकथाम
  • तस्कर विरोधी संक्रियाओं में सीमा शुल्क विभाग एवं अन्य प्राधिकारियों की सहायता
  • समुद्री कानूनों को लागू करना
  • समुद्र में जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा
  • वैज्ञानिक आंकड़ों का संग्रह
विज्ञापन
विज्ञापन
Raising day 2021 of Indian Coast Guard, what is ICG what they did and why PM admire ICG know everything about Indian Coast Guard
Raising day: भारतीय तटरक्षक बल - फोटो : ICG

इतिहास और स्थापना 
1977 में संघीय मंत्रिमंडल ने भारतीय नौसेना से स्थानांतरित दो पोतों एवं पांच गश्ती नौकाओं के साथ तटरक्षक के स्थापना की स्वीकृति प्रदान की थी। इस प्रकार 01 फरवरी, 1978 को भारत के जलीय एवं अनन्य आर्थिक क्षेत्र की निगरानी हेतु मात्र सात पोतों के बेड़े के साथ भारतीय तटरक्षक का आविर्भाव हुआ। 19 अगस्त, 1978 को भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने औपचारिक रूप से भारतीय तटरक्षक यानी इंडियन कोस्ट गार्ड का उद्घाटन किया था। 
 

विज्ञापन
Raising day 2021 of Indian Coast Guard, what is ICG what they did and why PM admire ICG know everything about Indian Coast Guard
Raising day: भारतीय तटरक्षक बल - फोटो : ICG

कवायद वर्षों पहले शुरू हुई थी 
हालांकि, इसकी स्थापना की कवायद वर्षों पहले शुरू हो चुकी थी। भारतीय नौसेना, 1960 से ही भारतीय जलीय क्षेत्र में समुद्री कानून को लागू करने तथा उपक्रमों की सुरक्षा एवं संरक्षा का दायित्व निर्वहन करने हेतु एक सहायक संगठन की स्थापना का अनुरोध करती आ रही थी। मुंबई (बाम्बे) हाई में तेल की खोज के फलस्वरूप अपतटीय क्षेत्र में बहुमूल्य संयंत्र स्थापित किए गए थे। इसके बाद समुद्री क्षेत्र में भारत की महत्वपू्र्ण औद्योगिक क्षेत्रों एवं आर्थिक हितों की सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन के उपायों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed