दो महिलाएं मिलकर अंतरिक्ष में इतिहास बनाने जा रही हैं। ये दोनों एक साथ अंतरिक्ष में चहलकदमी करेंगी। विश्व के अंतरिक्ष विज्ञान के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब दो महिलाएं एक साथ स्पेसवॉक करने जा रही हैं। ये इतिहास 21 अक्तूबर 2019 को बनने वाला है। इस संबंध में कुछ वीडियो भी जारी किए गए हैं। आगे की स्लाइड्स में हम आपको वो वीडियो भी दिखा रहे हैं।
ये दो महिलाएं अंतरिक्ष में बनाने जा रही हैं इतिहास, जारी किया दिलचस्प वीडियो
- अंतरिक्ष में फिर से बनने वाला है इतिहास
- दो महिलाएं एक साथ करेंगी स्पेसवॉक
- इन दो महिलाओं का नाम है - जेसिका मीर और क्रिस्टीना कोच।
- ये दोनों नासा की एस्ट्रोनॉट (Astronaut) हैं।
- ये दोनों फिलहाल इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में हैं।
21 अक्तूबर को ये दोनों महिला एस्ट्रोनॉट्स स्पेस स्टेशन के सोलर पैनल में लगी लिथियम आयन बैटरी को बदलने के लिए आईएसएस से बाहल निकलेंगी। उसी दौरान ये स्पेसवॉक भी करेंगी।
गौरतलब है कि पहले महिलाओं का स्पेसवॉक मार्च 2019 में होना था। लेकिन स्पेससूट नहीं होने के कारण इसे टाल दिया गया था।
आगे देखें वीडियो
बता दें कि अक्तूबर 2019 में कुल पांच स्पेसवॉक होने वाले हैं। अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा ये सभी स्पेसवॉक आईएसएस की मरम्मत के दौरान आईएसएस से बाहर आने पर किए जाने वाले हैं। ये अलग-अलग तारीखों पर होंगे। अक्तूबर के बाद पांच स्पेसवॉक फिर से दिसंबर 2019 में किए जाने की योजना है।
.@Astro_Jessica talks about the spacewalk assignment process and partnering with @Astro_Christina for the spacewalk scheduled on Oct. 21. pic.twitter.com/RLPTjMON44
ये भी पढ़ें : अंतरिक्ष में भारत का अपना स्टेशन, इसरो उठाने जा रहा है ये बड़ा कदम
आगे पढ़ें, अक्तूबर में कब-कब होंगे स्पेसवॉक
- 11 अक्तूबर : क्रिस्टीना कोच और एंड्रयू मॉर्गन स्पेस स्टेशन से बाहर निकल कर स्पेसवॉक करेंगे।
- 16 अक्तूबर : जेसिका मीर और एंड्रयू मॉर्गन स्पेसवॉक करेंगे।
- 21 अक्तूबर : जेसिका मीर और क्रिस्टीना कोच ISS से बाहर निकलेंगी और साथ स्पेसवॉक कर इतिहास बनाएंगी।
- 25 अक्तूबर : जेसिका मीर और लूका परमितानो स्पेसवॉक करेंगे।
- 31 अक्तूबर : ओलेग स्क्रीपोचा और एलेक्जेंडर स्कवोर्तसोव आईएसएस की मरम्मत करने के साथ-साथ स्पेसवॉक करेंगे।
Each crew member going on a #spacewalk will be able to perfect their suit’s sizing using the many adjustments available in the various components that make up their suit. Be sure to bookmark https://t.co/mzKW5uV4hS to see @NASA_Astronauts suit up this fall! pic.twitter.com/Yldx7YPSS8
— NASA (@NASA) October 4, 2019