फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कोरोना इफेक्ट: यह है एमपी विश्वविद्यालय, जेएनवी, यूपी बीएड जेईई 2021 परीक्षाओं से जुड़ी अहम सूचना

Sun, 18 Apr 2021 07:13 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 18 Apr 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
MP's will conduct open book exams for UG and PG exams,  JNV selection exam and Up BeD JEE 2021 exam postponed
Exam - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2.61 लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं। वहीं 1500 से ज्यादा लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो गई है। ऐसे में कोरोना की वर्तमान परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए मध्य प्रदेश शासन ने यूजी व पीजी परीक्षाओं, जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने प्रवेश परीक्षा और विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएड जेईई 2021 से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। अगर आपका संबंध इनमें से किसी भी परीक्षाओं से है तो आपके लिए इन खबरों के बारे में जानने अत्यंत महत्वपूर्ण है। पढ़िए…

MP's will conduct open book exams for UG and PG exams,  JNV selection exam and Up BeD JEE 2021 exam postponed
mp board - फोटो : सोशल मीडिया

स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्र घर बैठे दे सकते हैं परीक्षा

मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने कोरोना के तेजी से फैलते संक्रमण काे देखते हुए स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षाओं को ओपन बुक प्रणाली में आयोजित करने का फैसला लिया है। राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने वीडियो जारी कर यह जानकारी दी है कि अब छात्र घर बैठे परीक्षाएं दे सकते हैं। छात्रों को तय समय सीमा के भीतर अपनी उत्तर पुस्तिका नजदीकी कलेक्शन सेंटर पर जमा करना होगा। 

MP's will conduct open book exams for UG and PG exams,  JNV selection exam and Up BeD JEE 2021 exam postponed
लखनऊ विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

टली बीएड महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए प्रस्तावित राज्य प्रवेश परीक्षा

लखनऊ विश्वविद्यालय ने यह जानकारी दी है कि 19 मई को आयोजित होने वाली बीएड जेईई 2021 की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। इसके साथ ही राज्य विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं को भी आगामी 15 मई तक टाल दिया गया है। अब प्रशासन जल्द ही नई तिथियों का एलान करने वाला है। ऐसे में अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट को चेक करते रहने की सलाह दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
MP's will conduct open book exams for UG and PG exams,  JNV selection exam and Up BeD JEE 2021 exam postponed
जवाहर नवोदय विद्यालय भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

कक्षा छह में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा स्थगित

जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) द्वारा आयोजित होने वाली की जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। बता दें शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए यह परीक्षा 16 मई को आयोजित की जानी थी। लेकिन प्रशासनिक कारणों के चलते इस टाल दिया गया है। समिति की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक नई तिथि का एलान परीक्षा के 15 दिन पहले किया जाएगा। वहीं मिजोरम, मेघालय और नागालैंड में यह परीक्षा 19 जून को आयोजित की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed