मध्य प्रदेश बोर्ड ने दसवीं कक्षा के छात्रों की बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया है। कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अब छात्रों को दसवीं कक्षा में आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास किया जाएगा। बोर्ड ने छात्रों के लिए आंतरिक मूल्यांकन के मानदंड जारी किए हैं, जिनके आधार पर छात्रों को दसवीं कक्षा में पास करके ग्यारहवीं कक्षा में डाला जाएगा। छात्रों को मिड-टर्म परीक्षाओं, प्री-बोर्ड परीक्षाओं, टेस्ट यूनिट्स और आंतरिक मूल्यांकन के जरिए नंबर मिलेंगे और पास किया जाएगा। छात्रों का मूल्यांकन प्रत्येक विषय के लिए 100 अंकों में से किया जाएगा।
मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2021: ये है 10वीं के छात्रों को पास करने का मूल्यांकन प्लान, विस्तार से जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मूल्यांकन प्लान से पास होंगे विद्यार्थी
दसवीं कक्षा के छात्रों को पास करने के लिए प्री-बोर्ड परीक्षाओं को 50 फीसदी वेटेज में रखा गया है। जबकि, यूनिट टेस्ट्स को 30 फीसदी वेटेज और आंतरिक मूल्यांकन को 20 फीसदी वेटेज में रखा गया है। इस तरह से 100 फीसदी वेटेज के आधार पर छात्रों को नंबर दिए जाएंगे और पास किया जाएगा। बोर्ड के परिणाम में स्कूलों के पिछले तीन वर्षों के प्रदर्शन पर विचार किया जाएगा। अगर कोई छात्र 33 फीसदी नंबर नहीं ला पाता तो उसे ग्रेस नंबर दिए जाएंगे और अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा।
जो उम्मीदवार प्री-बोर्ड या यूनिट टेस्ट सहित पूरे वर्ष किसी भी परीक्षा में शामिल नहीं हुए होंगे, उन्हें असफल माना जाएगा। ऐसे छात्रों को फेल किया जाएगा और उनको अगले साल फिर दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देनी होगी। छात्रों को पिछले वर्ष में उनके द्वारा प्राप्त पांच विषयों में से सर्वश्रेष्ठ के औसत के आधार पर अंक दिए जाएंगे। अगर कोई छात्र आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया के जरिए मिले अंकों से नाखुश है, तो वह बाद में लिखित परीक्षा में शामिल हो सकता है। बोर्ड ने अभी बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए संशोधित तिथि जारी नहीं की है। गौरतलब है कि इस साल सीबीएसई, आईसीएसई सहित विभिन्न राज्यों के बोर्ड ने दसवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन पद्धति के जरिए पास करने का निर्णय लिया है। सीबीएसई दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट 20 जून को जारी करने वाला है।
कमेंट
कमेंट X