फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पड़ताल : रद्द नहीं हुई सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा, मीडिया रिपोर्टों में किया जा रहा गलत दावा

Fri, 14 May 2021 11:00 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 14 May 2021 11:00 PM IST
सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने की अटकलों को खारिज कर दिया है। बोर्ड का कहना है कि बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के संबंध में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। 

विज्ञापन
CBSE 12th Board Exams are not cancelled CBSE said all news Reports are Fake and Misleading
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा - फोटो : social media

 

हाल ही के दिनों में देशभर में बेतहाशा बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के कारण कई परीक्षाओं को स्थगित और कुछ को रद्द किया गया है। इस बीच, इसी परिस्थिति के चलते यह कयास लगाए जा रहे थे कि सीबीएसई द्वारा पूर्व में स्थगित की गईं 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को अब रद्द कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं,  दावा किया जा रहा था कि परीक्षा की जानकारी बाद में साझा की जाएगी। मीडिया के वर्ग में आई इन रिपोर्टों के कारण कई छात्रों का करिअर प्रभावित हो जाता, लेकिन सीबीएसई ने इसका खंडन कर दिया है।   
 

CBSE 12th Board Exams are not cancelled CBSE said all news Reports are Fake and Misleading
बोर्ड परीक्षा की तैयारी के टिप्स - फोटो : Amar Ujala Graphics

इस बीच, एक सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर सीबीएसई की बारहवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द करने की मांग की गई है। यह याचिका वकील ममता शर्मा ने दायर की है। जिनका कहना है कि बोर्ड बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के आयोजन की जगह विद्यार्थियों का रिजल्ट घोषित करने के लिए ऑब्जेक्टिव पद्धति अपनाए। बता दें कि बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 04 मई से लेकर 14 जून के बीच होना था, लेकिन कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।

CBSE 12th Board Exams are not cancelled CBSE said all news Reports are Fake and Misleading
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा लेटेस्ट न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala Graphics

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि सीबीएसई बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर सकती है। बोर्ड ने ऐसी सभी रिपोर्ट्स का खंडन किया है। बता दें कि सीबीएसई दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को पहले ही रद्द कर चुकी है। दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास किया जाएगा। इस साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट 20 जून को जारी होगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
CBSE 12th Board Exams are not cancelled CBSE said all news Reports are Fake and Misleading
Board Exam News Update - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने की अटकलों को खारिज कर दिया है। बोर्ड का कहना है कि बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के संबंध में अभी कोई निर्णय नहीं किया गया है। इसकी समीक्षा के बाद बोर्ड ने उन सभी रिपोर्ट्स का खंडन किया है, जिनमें कहा जा रहा था कि कोरोना वायरस की वजह से बारहवीं कक्षा की परीक्षा रद्द की जा सकती हैं। 
सीबीएसई ने कहा कि यह स्पष्ट किया जाता है कि बोर्ड की तरफ से बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर कोई निर्णय नहीं किया गया है। बोर्ड का साफ कहना है कि बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर अगर कोई भी निर्णय किया जाएगा तो उसे आधिकारिक तौर पर सूचित किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed