IAS, CA, इंजीनियर्स से लेकर NEET के लिए तय है उम्र सीमा, कितना जानते हैं आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीए यानी चार्टर्ड अकाउंटेंसी कोर्स, हर साल लाखों लोग इसके लिए अप्लाई करते हैं। पर कुछ ही इसमें सिलेक्ट हो पाते हैं। सीए मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवार 10 अटेंप्ट तक दे सकता है। यहां हम बात कर रहे हैं आयु सीमा की। बता दें कि सीए के लिए अधिकतम आयु तय नहीं है।
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) भी ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन (JEE Main) की तरह साल में दो बार आयोजित किए जाने की तैयारी चल रही है। परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के निदेशक विनीत जोशी ने इस संबंध में हाल ही में जानकारी भी दी थी। यहां हम आपको बता रहे हैं कि नीट के लिए कितनी आयु सीमा निर्धारित की गई है। तो बता दें कि उम्मीदवार को 31 दिसंबर, 2020 तक 17 साल तक होना अनिवार्य है। खास बात ये है कि जनरल श्रेणी वालों के लिए अलग और एसटी,एससी और ओबीसी वालों के लिए अधिकतम आयु अलग है। जी हां, जनरल श्रेणी वालों के लिए 25 और एसटी,एससी और ओबीसी वालों के लिए 30 आयु सीमा निर्धारित की गई है।
अब बात करते हैं PCS (j) की-
पीसीएस जे यानी न्यायिक सेवा परीक्षा जूडिशियल, जिसे अंग्रेजी में प्रोविंशियल सिविल सर्विस ज्यूडिशियल एग्जामिनेशन भी कहते हैं, की परीक्षा के माध्यम से अधीनस्थ न्यायपालिका के सदस्यों की नियुक्ति की जाती है। अगर योग्यता की बात करें तो लॉ स्नातक बड़ी आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इनके लिए न्यूनतम आयु 22 और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवार ध्यान दें कि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट है। इससे संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।
मैनेजमेंट के लिए ध्यान देने वाले तथ्य-
चल रहे समय में मैनेजमेंट क्षेत्र का भी युवा पर काफी जादू चल रहा है। बता दें कि यदि आप स्नातक है तो इस क्षेत्र में करियर बनाया जा सकता है। इसके लिए मुख्य रूप से CMAT परीक्षा में सफल होना होता है। आयु सीमा की बात करें तो कोई उम्र सीमा तय नहीं है। यदि आप लोग इस फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं तो सीएमएटी के सीबीटी परीक्षा यानी कंप्यूटर टेस्ट आधारित परीक्षा में भाग ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें- UPSC: राज्य सभा टीवी देखकर पाई थी 5वीं रैंक, ये रणनीति अपनाकर पहले ही अटेंप्ट में बन गई IAS
कमेंट
कमेंट X