फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

JEE Main 2023 Result Out: जेईई मेन का फाइनल रिजल्ट जारी, 43 छात्रों को मिला एनटीए 100 फीसदी पर्सेंटाइल

Sat, 29 Apr 2023 06:01 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 29 Apr 2023 06:01 PM IST
सार

JEE Mains 2023 Result Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंजीनियरिंग दाखिलों के लिए देश की सबसे बड़ी संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य यानी जेईई मेन रिजल्ट 2023 को एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है।

विज्ञापन
JEE Mains Result 2023 Out at jeemain.nta.nic.in how to Check ntaresults.nic.in
JEE Main 2023 April Session Result Out - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

JEE Mains 2023 Result Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंजीनियरिंग दाखिलों के लिए देश की सबसे बड़ी संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य यानी जेईई मेन रिजल्ट 2023 को एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। 43 छात्रों ने 100 फीसदी एनटीए पर्सेंटाइल हालिस किया है।  जेईई मेन परीक्षा 2023 सत्र 2 यानी अप्रैल सत्र के लिए उपस्थित सभी उम्मीदवारों द्वारा स्कोर कार्ड को जेईई मेन वेबसाइट के साथ एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ntaresults.nic.in पर देखा जा सकता है। 



 

JEE Mains Result 2023 Out at jeemain.nta.nic.in how to Check ntaresults.nic.in
जबलपुर में एक परीक्षा केंद्र के बाहर का नजारा - फोटो : पीटीआई

JEE Mains 2023 April Session नौ लाख छात्र हुए थे शामिल

इस वर्ष लगभग नौ लाख उम्मीदवार जेईई मेन्स सत्र 2 परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित हुए हैं। परिणामों के साथ, अंतिम उत्तर कुंजी, टॉपर्स सूची, अखिल भारतीय रैंक सूची, कट ऑफ, पर्सेंटाइल और अन्य जानकारी भी जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी की जाएगी। जेईई मेन रिजल्ट 2023 को चेक करने के लिए अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। 

 

JEE Mains Result 2023 Out at jeemain.nta.nic.in how to Check ntaresults.nic.in
जेईई मेन की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

JEE Mains Session 2 परीक्षा अप्रैल में हुई थी

NTA ने JEE Mains सत्र 2 परीक्षा छह, आठ, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल, 2023 को आयोजित की थी। अंतरिम उत्तर कुंजी 19 अप्रैल, 2023 को जारी की गई थी और आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल, 2023 तक थी। इसके बाद अंतिम अंतरिम उत्तर कुंजी 24 अप्रैल, 2023 को जारी की गई थी।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
JEE Mains Result 2023 Out at jeemain.nta.nic.in how to Check ntaresults.nic.in
JEE Mains result 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

JEE Mains Result: स्कोर कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  1.                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in, ntaresults.nic.in पर जाएं।
  2.                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            होम पेज पर, 'जेईई मेन्स 2023 सत्र 2 परिणाम' लिंक पर क्लिक करें।
  3.                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें।
  4.                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            जेईई मेन 2023 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5.                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।

 

विज्ञापन
JEE Mains Result 2023 Out at jeemain.nta.nic.in how to Check ntaresults.nic.in
JEE Main Session 2 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

JEE Main Result 2023: CSAB से होगा NIT, IIIT और CFTI में प्रवेश

इंजीनियरिंग दाखिलों के लिए जेईई यानी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) रैंक के आधार पर केंद्रीय सीट आवंटन बोर्ड (CSAB) काउंसलिंग के जरिये एनआईटी (NIT), आईआईआईटी (IIIT) और अन्य सीएफटीआई (CFTI) प्रवेश मिलते हैं। प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को कक्षा 12वीं में न्यूनतम 75% अंक प्राप्त करने चाहिए या संबंधित बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षा में शीर्ष 20 पर्सेंटाइल में होना चाहिए। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए, कक्षा 12वीं की परीक्षा में योग्यता अंक 65 फीसदी होना चाहिए। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed