JEE Main March Admit Card 2021: जेईई मेन परीक्षा के मार्च सत्र के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही जारी हो सकता है। जेईई मेन 2021 परीक्षा के मार्च सत्र के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। हालांकि, अभी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन माना जा रहा है कि एनटीए जल्द ही मार्च सत्र की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगा।
जेईई मेन मार्च एडमिट कार्ड 2021: जानिए कब जारी होगा प्रवेश पत्र, 15 से 18 मार्च के बीच एग्जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीए की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन परीक्षा के मार्च सत्र के लिए प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि मार्च सत्र के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 मार्च है। जेईई मेन मार्च एडमिट कार्ड 2021 में परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश अंकित होंगे। इसमें परीक्षा की तारीख, टाइमिंग और विद्यार्थियों के लिए दिशा-निर्देश लिखे होंगे।
इसे भी पढ़ें-जेईई मेन 2021: जानिए 100 फीसदी स्कोर लाने वाले गुर अमृत पर क्यों बन रहे हैं मीम?
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे जेईई मेन 2021 मार्च सत्र का प्रवेश पत्र
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in है।
-यहां होम पेज पर आपको जेईई मेन मार्च सत्र की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका प्रवेश पत्र खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
ध्यान रहे कि जेईई मेन परीक्षा के मार्च सत्र के लिए प्रवेश पत्र तभी डाउनलोड होगा जब आधिकारिक तौर पर जारी किया जाएगा। जेईई मेन 2021 मार्च सत्र की परीक्षा का आयोजन 15 मार्च से लेकर 18 मार्च के बीच होगा।
इसे भी पढ़ें-सफलता की कहानी: नौकरी के साथ करते रहे यूपीएससी की तैयारी, दूसरे प्रयास में बने आईएएस
कमेंट
कमेंट X