फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

JEE Main 2023: छह तारीख से होगी जेईई मेन अप्रैल सत्र की परीक्षा, 12.25 लाख यूनिक कैंडिडेट्स

Thu, 23 Mar 2023 06:13 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 23 Mar 2023 06:13 PM IST
सार

JEE Main 2023: इंजीनियरिंग दाखिलों के लिए देश की सबसे बड़ी संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई मेन (JEE Main) 2023 के दूसरे चरण के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही परीक्षा शहर सूचना पर्ची और प्रवेश पत्र जारी की जाएगी।

विज्ञापन
JEE Main 2023 April Session 2 Exam City Slip, Admit Card Hall Ticket Expected Soon at jeemain.nta.nic.in
JEE Main Session 2 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

JEE Main 2023 April Session 2 Exam: इंजीनियरिंग दाखिलों के लिए देश की सबसे बड़ी संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई मेन (JEE Main) 2023 के दूसरे चरण के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही परीक्षा शहर सूचना पर्ची और प्रवेश पत्र जारी की जाएगी। एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार इसे jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 

 

JEE Main 2023 April Session 2 Exam City Slip, Admit Card Hall Ticket Expected Soon at jeemain.nta.nic.in
जेईई मेन 2023 - फोटो : freepik

JEE Main छह, आठ, 10, 11 और 12 अप्रैल का होगी परीक्षा

जेईई मेन 2023 अप्रैल सत्र का आयोजन छह, आठ, 10, 11 और 12 अप्रैल, 2023 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर किया जाना है। अप्रैल सत्र की परीक्षा के लिए तीन लाख 25 हजार नए आवेदन हो चुके है। इन छात्रों ने पहली बार एक नए कैंडिडेट की भांति अप्रैल परीक्षा के लिए आवेदन किया। इंजीनियरिंग करिअर काउंसलर अमित आहूजा ने बताया कि जेईई मेन 2023 के लिए यूनिक कैंडिडेट की संख्या 12 लाख 25 हजार से अधिक हो गई है। 

 

JEE Main 2023 April Session 2 Exam City Slip, Admit Card Hall Ticket Expected Soon at jeemain.nta.nic.in
एनटीए जेईई मेन - फोटो : freepik

JEE Main पोर्टल पर जारी होगी परीक्षा शहर सूचना पर्ची

हालांकि, आवेदन की अंतिम तिथि के पश्चात जेईई मेन (JEE Main) 2023 अप्रैल सत्र के लिए आवेदन पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि सुधार यानी संशोधन की प्रक्रिया 14 मार्च, 2023 को संपन्न हुई। इन दो दिन यानी 13 और 14 मार्च के लिए आवेदन विंडो को फिर से खोल दिया गया था।  इसमें कहा गया है कि परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना, प्रवेश पत्र डाउनलोड करने और परिणाम की घोषणा की तिथियां उपयुक्त समय पर जेईई मेन पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
JEE Main 2023 April Session 2 Exam City Slip, Admit Card Hall Ticket Expected Soon at jeemain.nta.nic.in
JEE Main 2023 - फोटो : NTA

JEE Main परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी

जेईई मेन 2023 अप्रैल सत्र परीक्षा शहर सूचना पर्ची जल्द ही जारी की जाएगी। जबकि जेईई मेन 2023 मार्च के अंतिम सप्ताह में जारी किया जाएगा। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी जो अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, असमिया, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, तमिल, तेलुगु, उर्दू, मराठी, उड़िया और पंजाबी हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed