12th Bihar Board Result, Bihar Board Toppers 2023: बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। सभी परीक्षार्थी बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। बिहार बोर्ड इंटर 2023 का कुल रिजल्ट 83.07 फीसदी रहा है। कला संकाय का रिजल्ट 82.74 फीसदी, वाणिज्य संकाय का परिणाम 93.85 फीसदी तथा विज्ञान संकाय का रिजल्ट 83.92 फीसदी रहा है। बिहार बोर्ड 12 वीं की परीक्षा के तीनों संकायों में लड़कियों ने ही बाजी मारी है। बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षा में विज्ञान में आयुषी नंदन, कॉमर्स में सौम्या और कला संकाय में मोहद्देसा ने परीक्षा को टॉप किया है।
Bihar Result: बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा, जानें किसने किस संकाय में किया टॉप
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Tue, 21 Mar 2023 06:09 PM IST
सार
Bihar Board Toppers: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के परिणामों का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी है। बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने मंगलवार, 21 मार्च, 2023 को बीएसईबी इंटर मीडिएट परीक्षा 2022-23 के परिणामों की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X