Interview Tips: आम तौर पर एक पेशेवर को यह लगता है कि कंपनियां अच्छे पेशेवरों में से भी सबसे अच्छे का चयन करती हैं। ऐसे में आप कंपनी की पात्रताओं पर खरा उत्तरने के लिए अपने सबसे बेहतरीन कौशल तलाशने लगते हैं। अपने लिए सर्वश्रेष्ठ में से सर्वश्रेष्ठ यानी 'बेस्ट ऑफ द बेस्ट' चुनने का प्रयास करना गलत दृष्टिकोण है।
आपको बता दें कि आज कंपनियां ऐसे लोगों को भी तवज्जो देती हैं, जिनके पास अनुभव भले ही कम हो, लेकिन उनमें नए विचार और रचनात्मकता भरपूर हो। ऐसे लोग रचनात्मकता, नवाचार और संगठनात्मक सफलता को बढ़ाने में अधिक प्रभावी हो सकते हैं। आप कंपनी के लिए उपयुक्त हैं या नहीं, यह जानने की कुछ तरकीबें हैं।
2 of 5
Interview Tips
- फोटो : freepik
उपलब्धियों का आकलन
कंपनियां आपकी पिछली उपलब्धियों से ही आपकी क्षमता का आकलन करती हैं। इसलिए सबसे पहले आपको अपने पिछले रिकॉर्ड को गहनता से खंगालना होगा। ऐसा करके आप जान पाएंगे कि ऐसे कौन-से कौशल हैं, जिन्हें पिछली कंपनियों ने तवज्जो दी है और जिनके सहारे आप वर्तमान मुकाम पर खड़े हैं। साथ ही नई संस्था की प्राथमिकताओं को समझने की कोशिश करें। ऐसा करके आप यह जान पाएंगे कि कंपनी नई प्रतिभा और नए विचारों को प्राथमिकता देती है या नहीं। नवाचार ही किसी कंपनी के भविष्य की नींव होती है।
3 of 5
Interview Tips
- फोटो : freepik
बड़े लक्ष्य पर हो ध्यान
यदि आप उस भूमिका की आवश्यकताओं को समझते हैं जिसके लिए आप इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो आप उसके लिए उपयुक्त हैं। 'सर्वश्रेष्ठ में से सर्वश्रेष्ठ' खोजने से ध्यान हटाकर यह मूल्यांकन करने पर ध्यान केंद्रित करें कि आप बड़ी तस्वीर में कैसे फिट बैठ सकते हैं और संगठन के लिए अधिक प्रभावी, निष्पक्ष और व्यावहारिक निर्णय कैसे ले सकते हैं।
4 of 5
Interview Tips
- फोटो : freepik
विशेषज्ञों की भूमिका
हो सकता कभी-कभी आपको खुद का, अपनी उपलब्धियों या कौशल का आकलन करने में समस्या हो। ऐसे में, विशेषज्ञों से मदद लेने में कतई संकोच न करें। ये विशेषज्ञ आपके पुराने बॉस, सहकर्मी, काउंसलर, माता-पिता या फिर कोई ऐसा इन्सान हो सकता है, जिस पर आप भरोसा कर सकें। इनके अनुभव और सलाह से आप खुद को कंपनी की पात्रताओं के अनुरूप ढाल पाएंगे।
5 of 5
Interview Tips
- फोटो : freepik
एक समुदाय बनाएं
आप पेशेवरों का एक नेटवर्क या ग्रुप कम्युनिटी बना सकते हैं। इसके दो फायदे हैं। पहला यह कि इसकी सहायता से आप संस्थान और भूमिका की उन बारीकियों को अच्छे से समझ पाएंगे, जिनके बारे में शायद आप न सोच पा रहे हों। दूसरा यह कि नेटवर्क में शामिल लोग आपके कौशल के हिसाब से एक बेहतर नौकरी तलाशने में आपकी मदद भी कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X