फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

करोड़पति शख्स ने मांजे बर्तन, आनंद महिंद्रा ने अपनी कंपनी में दिया ऑफर

Thu, 14 Nov 2019 07:42 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 14 Nov 2019 07:42 AM IST
विज्ञापन
Inspiring, Crorepati boy washed vessels in Shimla hotel, Anand Mahindra offered job internship
द्वारकेश ठक्कर (बीच में नीले जैकेट में) - फोटो : Social Media

ये कहानी है द्वारकेश ठक्कर की, जो आजकल काफी चर्चा में है। खुद महिंद्रा ग्रुप के चेयरपर्सन और देश के बड़े उद्योगपतियों में से एक आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट कर इसका जिक्र किया है। 



गुजरात के रहने वाले द्वारकेश ठक्कर के पिता का करोड़ों रुपयों का तेल का व्यवसाय है। अक्सर ऐसे मामलों में लोग अपने पिता/परिवार का व्यापार ज्वॉइन करते हैं, खुद की कंपनी शुरू करते हैं या विदेश जाकर पढ़ाई करना पसंद करते हैं। लेकिन द्वारकेश की कहानी इन सभी से बिल्कुल अलग है। इनके बारे में आगे पढ़ें।

Inspiring, Crorepati boy washed vessels in Shimla hotel, Anand Mahindra offered job internship
द्वारकेश ठक्कर - फोटो : Social Media

अब से करीब एक महीने पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले द्वारकेश ठक्कर ने अपना घर छोड़ दिया। तब से ही उसके माता-पिता पुलिस के साथ मिलकर उसकी तलाश कर रहे थे। कुछ दिनों पहले पुलिस को शिमला की एक सड़क पर द्वारकेश सोता हुआ मिला।

आगे पढ़ें.. फिर क्या हुआ

Inspiring, Crorepati boy washed vessels in Shimla hotel, Anand Mahindra offered job internship
आनंद महिंद्रा

द्वारकेश के मिलने के बाद पता चला कि इतने दिनों से वह शिमला में एक होटल में बर्तन मांजने का काम कर रहा था। द्वारकेश के पिता राकेश ठक्कर ने बताया कि 'द्वारकेश के मिलने के बाद हमें पता चला कि वह केवल 1250 रुपये लेकर घर से निकला था। इनमें से 1070 रुपये का उसने ट्रेन टिकट कराया। 20 रुपये की पानी की बोतल खरीदी। बाकी बचे 160 रुपये अब मुझे वापस भी कर दिए।'

आगे पढ़ें..करोड़पति द्वारकेश ने ऐसा क्यों किया

विज्ञापन
विज्ञापन
Inspiring, Crorepati boy washed vessels in Shimla hotel, Anand Mahindra offered job internship
anand mahindra

द्वारकेश के परिवार ने बताया कि वह हम सभी के सामने अपनी क्षमता साबित करना चाहता था। वो अपनी मेहनत व कोशिशों के दम पर एक दिन बड़ा आदमी बनना चाहता है। उसने ये साबित भी कर दिखाया कि विपरीत परिस्थितियों में भी वो खुद को सफल बनाने की क्षमता रखता है।

आनंद महिंद्रा ने क्या दिया ऑफर

विज्ञापन
Inspiring, Crorepati boy washed vessels in Shimla hotel, Anand Mahindra offered job internship
आनंद महिंद्रा

अखबार में द्वारकेश के मिलने और उसकी जिद की खबर पढ़ने के बाद उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने इस बारे में ट्वीट किया। साथ ही अपनी कंपनी में इंटर्नशिप करने का ऑफर भी दिया। उन्होंने लिखा कि 'मैं इस युवा का प्रशंसक हूं। वो अपने दम पर आगे बढ़ना चाहता है। अभी ऐसा लग रहा होगा कि उसने सनक में घर छोड़ दिया। लेकिन मैं ये देख रहा हूं कि आगे चलकर वह एक सफल, आत्मनिर्भर उद्योगपति हो सकता है। मैं उसे अपनी कंपनी महिंद्रा राइज में इंटर्नशिप का ऑफर देकर खुश होऊंगा।'

ये भी पढ़ें : UPSC इंटरव्यू में पूछा- कमजोर अंग्रेजी के साथ कैसे चलाएंगे प्रशासन, मिला ये जवाब

द्वारकेश ने क्या कहा, आगे पढ़ें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed