कैसा हो अगर आपकी यूनिवर्सिटी आपको नौकरी की पक्की गारंटी दे। आपको ये गारंटी मिले कि पढ़ाई पूरी होने के साथ ही आपको नौकरी जरूर मिल जाएगी। ऐसी ही एक जॉब आधारित यूनिवर्सिटी छात्रों को मिलने वाली है। एक ऐसी यूनिवर्सिटी जो यहां पढ़ने वाले छात्रों को नौकरी की गारंटी देगी।
हर छात्र को नौकरी की गारंटी देगी ये यूनिवर्सिटी, सरकार ने दी मंजूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बात हो रही है कौशिल और उद्यमिता विश्वविद्यालय (Skill and Entrepreneurship University) की। इस यूनिवर्सिटी को दिल्ली में खोले जाने की तैयारी है। इसके लिए मंगलवार को दिल्ली विधानसभा ने दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय विधेयक को मंजूरी भी दे दी है।
स्नातकों को 100 फीसदी नौकरी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि अपने स्नातकों को 100 फीसदी प्लेसमेंट देकर ये विवि अपना पहला उद्देश्य पूरा करेगा।
इसमें क्या खास होगा? यह कब से शुरू होगी? कौन इसका संचालन करेगा? ऐसे कई सवालों के जवाब आगे की स्लाइड्स में दिए जा रहे हैं।
- अरविंद केजरीवाल ने बताया कि फिनलैंड और ब्राजील जैसे कई देशों के कौशल केंद्रों के सर्वेक्षण के बाद इस विश्वविद्यालय की रूपरेखा तैयार की गई है।
- यह मुख्यधारा और व्यावसायिक शिक्षा के बीच की खाली जगह को भरने का काम करेगी।
- इससे हर साल एक लाख छात्रों को स्नातक की डिग्री दी जा सकेगी।
आगे पढ़ें, क्या होगा खास
- इस विश्वविद्यालय में कई अलग-अलग कोर्सेज अलग-अलग अवधि के लिए संचालित किए जाएंगे।
- यहां पढ़ने वाले छात्रों को नौकरी की गारंटी रहेगी।
- अन्य देशों, उद्योगों, कंपनियों के साथ मिलकर आपसी सहयोग का आदान-प्रदान किया जाएगा।
- सबसे खास बात इसकी फ्लेक्सिबिलिटी होगी। समय के साथ बाजार की बदलती जरूरतों के अनुसार यहां के पठ्यक्रम भी अपडेट होते रहेंगे।
- अगर कोई कंपनी किसी छात्र को नौकरी के लिए चुनती है, तो उस छात्र को कंपनी की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- बाजार के ट्रेंड पर रिसर्च के लिए अलग ईकाई होगी।
कमेंट
कमेंट X