CTET 2019 परीक्षा जोकि 7 जूलाई को आयोजित होने वाली है, इस बार भी लाखों की संख्या में उम्मीदवार आवेदन करने जा रहें है, और आवेदन करने के साथ-साथ परीक्षा की तैयारी कैसे करनी है ये भी तनाव दिमाग में चल रहा होगा, की किस विषय में ज्यादा ध्यान दिया जाए और कौन-सा विषय सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। वैसे तो ये परीक्षा को दो चरणों में आयोजित कराई जाती है। 1 से 5 और 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए। लेकिन आज हम बात करेंगे 1 से 5 तक के शिक्षकों की और बालविकास / शिक्षा शास्त्र विषय की। इस परीक्षा में बालविकास/शिक्षा शास्त्र विषय से सबसे ज्यादा प्रश्न पूछे जाते हैं और इस विषय के प्रश्नों को काफी घूमा-फिरा कर पूछा जाता है। तो परीक्षार्थी कोशिश करें की सबसे पहले सिलेबस को अच्छे से पढ़े और पूराने प्रश्न-पत्रों के साथ ऑनलाइन मॉक टेस्ट का अभ्यास ज्याद से ज्यादा करें।
{"_id":"5c9a0aa5bdec221425446992","slug":"ctet-add-10-question-in-your-exam-preparation-sarkari-results","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CTET 2019 परीक्षा की कर रहें हैं तैयारी तो ये प्रश्न भी आ सकते हैं काम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CTET 2019 परीक्षा की कर रहें हैं तैयारी तो ये प्रश्न भी आ सकते हैं काम
Tue, 26 Mar 2019 04:49 PM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Tue, 26 Mar 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रश्नः विविध शिक्षार्थियों वाली एक समावेशी कक्षा में सहयोगी अधिगम और समव्यस्कों से सीखना ?
- कार्यान्वित नहीं किया जाना चाहिए और विद्यार्थियों को क्षमताओं के अनुसार अलग-अलग किया जाना चाहिए।
- केवल कभी-कभी ही प्रयोग किया जाना चाहिए क्योंकि यह सहपाठियों से तुलना को बढ़ावा देता है।
- सक्रिय रूप से निरुत्साहित किया जाना चाहिए और प्रतियोगिता को बढ़ावा देना चाहिए।
- सक्रिय रूप से प्रोत्साहित किया जाना चाहिए जिससे समव्यस्कों की स्वीकार्यता बढ़े।
उत्तरः 4
प्रश्नः संज्ञान और संवेग के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
- संवेग संज्ञान को प्रभावित करते हैं किन्तु संज्ञान संवेगों को प्रभावित नहीं करता।
- संज्ञान और संवेग परस्पर जुड़े हैं और एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं।
- संज्ञान और संवेग एक-दूसरे से स्वतंत्र प्रक्रियाएँ हैं।
- संज्ञान संवेगों को प्रभावित करता है किंतु संवेग संज्ञान को प्रभावित नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रश्नः जिस कक्षाकक्ष में विविध पृष्ठभूमि से विद्यार्थी आते हों, वहां एक प्रभावी शिक्षक :
- समान आर्थिक पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों का समूह बनाएगा और उन्हें एक साथ रखेगा।
- वंचित पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करने के लिए कहेगा ताकि वे अपने साथियों के बराबर पहुँच सके।
- समूह में वैयक्तिक भिन्नता को बताने के लिए उनकी सांस्कृतिक जानकारी पर ध्यान देगा।
- सांस्कृतिक जानकारी की अनदेखी करेगा ओर एक सर्वमान्य तरीके से अपने सभी विद्यार्थियों के साथ व्यवहार करेगा
उत्तर:- 3
विज्ञापन
प्रश्नः शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के अनुसार विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को पढ़ना चाहिए :
- व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्रों में जो उन्हें जीवन कौशलों के लिए तैयार करेंगे।
- घर पर माता-पिता और देखभाल करने वालों के साथ जो उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएँ।
- खासतौर पर उन्हीं के लिए बनाए गए विशेष विद्यालयों में।
- समावेशों शिक्षा व्यवस्था में इस प्रावधान के साथ कि उनकी व्यक्तिगत आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सके।
उत्तर:- 4
कमेंट
कमेंट X