फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

CTET 2019: ये 10 टिप्स अपनाकर परीक्षा में पा सकते हैं सफलता

Tue, 03 Dec 2019 04:22 PM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 03 Dec 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
CTET 2019 december last time revision tips for candidates 
सीटेट - फोटो : अमर उजाला

आठ दिंसबर को सीटीईटी (CTET) की परीक्षा है। सभी उम्मीदवारों के लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण है। आपने परीक्षा के लिए तैयारी तो पूरी कर ली होगी। पर अंतिम समय अगर उम्मीदवार रिवीजन ढंग से कर लें तो ये सोने पर सुहागा हो जाता है। आप और अधिक विश्वास से भर जाते हैं। ज्यादातर छात्र अंतिम समय में नया टॉपिक उठाकर पढ़ने लगते हैं। इस समय में आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए, क्योंकि पहले तो यह आपका ज्यादा समय लेगा, दूसरा अगर आपको टॉपिक समझने में परेशानी आई तो आपका विश्वास भी कम हो सकता है। हम आपके लिए लेकर आए है अंतिम समय में रिवीजन करने के टिप्स..

CTET 2019 december last time revision tips for candidates 
  • अब परीक्षा में कम समय बचा है, तो सबसे पहले रिवीजन करने के लिए टाइमटेबल बना लें और उसका अनुसरण करें।
  • रिवीजन करते समय सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं नोट्स। छोटे-छोटे नोट्स के साथ विषयों को प्वांइट्स में लिखें। नोट्स बनाने के लिए आप ड्राॅइंग का सहारा भी ले सकते हैं। आप समरी नोट्स भी बना लें, यह सबसे ज्यादा जरूरी है। 
  • अकेले रिवीजन करने से ज्यादा सही है कि आप किसी दोस्त या टीचर्स की मदद लें। एक-दूसरे से सवाल पूछें। ये आपकी तैयारी को और मजबूत करने में मदद करेगा।
     
CTET 2019 december last time revision tips for candidates 
  • रिवीजन करने के लिए आप तकनीक का सहारा भी ले सकते हैं। कुछ चीजों को आप चाहें तो बोलकर रिकॉर्ड भी कर सकते है। इससे आपको हर जगह कॉपी या बुक लेकर चलने की जरूरत नहीं रहेगी और मौका मिलने पर आप कहीं भी अपने टॉपिक दोहरा सकते हैं।
  • अंतिम समय में ज्यादातर छात्र घबरा जाते हैं, पढ़ाई को लेकर घबराना छोड़ दें। किसी तरह के दबाव में न रहें। रिफ्रेश होने और कॉन्फिडेंस बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज करें।
  • रिवीजन करने के लिए आप चार्ट का सहारा भी ले सकते हैं। स्टडी रूम की दीवार पर एक बड़े चार्ट पेपर पर कॉन्सेप्ट्स के छोटे नोट्स लें। इससे आपको टॉपिक दोहराने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
     
विज्ञापन
विज्ञापन
CTET 2019 december last time revision tips for candidates 
  • रिवीजन करते समय दिमाग पर स्ट्रेस न डालें। हर एक घंटे के बाद 5-7 मिनट का ब्रेक जरूर लें। इससे आप लंबे समय तकर पढ़ाई कर पाएंगे।
  • कभी भी शोर-गुल भरे माहौल में रिवीजन न करें। 
  • ज्यादातर छात्र अंतिम समय मे खुद को कोसने लगते हैं कि उन्होंने समय रहते मेहनत नहीं की। ये सोच न रखें। परीक्षा से पहले जो टॉपिक आते हैं, उनको अच्छी तरह दोहरा लें। यकीन मानिए इतने में भी आप अच्छा स्कोर कर सकते हैं।
विज्ञापन
CTET 2019 december last time revision tips for candidates 

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) यानी सीटीईटी साल में दो बार आयोजित की जाती है। साल 2016 और 2018 में यह परीक्षा केवल एक बार आयोजित की गई। जबकि साल 2017 में यह परीक्षा आयोजित ही नहीं की गई। इस साल एक बार जुलाई में परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। CTET परीक्षा को पास करने के बाद आप केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सर्वोदय स्कूल व अन्य सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के योग्य हो जाते हैं। इसी के साथ प्राइवेट स्कूलों में भी अच्छी सैलरी के साथ करियर बनाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें : अगर आपको भी पढ़ते समय परेशान करती है नींद, तो अपनाएं ये टिप्स 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed