फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Career Choice: करियर चुनते समय सिर्फ जुनून नहीं, बल्कि अपने कौशल और मूल्यों के आधार पर लें फैसला

Thu, 02 Oct 2025 04:03 PM IST
शाहीन परवीन हेइदी ग्रांट, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
हेइदी ग्रांट, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 02 Oct 2025 04:03 PM IST
सार

Professional Growth: सही करियर चुनना जीवन का महत्वपूर्ण फैसला होता है। इस फैसले में सिर्फ जुनून पर नहीं, बल्कि अपने कौशल और व्यक्तिगत मूल्यों को ध्यान में रखना चाहिए।

विज्ञापन
Choose Your Career Wisely: Let Skills and Values Guide You, Not Just Passion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

Career Choice: हम सब चाहते हैं कि हमारा कॅरिअर ऐसा हो, जो हमें सच्ची खुशी और संतोष दे। ऐसे में, असली सवाल यह है कि हम कैसे जानें कि कौन-सा रास्ता हमारे लिए सही होगा? सच तो यह है कि कॅरिअर चुनना या फिर बीच में उसे बदलना अक्सर तनाव और अनिश्चितता से भरा अनुभव होता है।



बहुत से लोग आपको सलाह देंगे कि 'अपने जुनून का पीछा करो' या 'जो पसंद है वही करो', लेकिन हकीकत में यह बातें ज्यादा मददगार साबित नहीं होतीं। तो फिर प्रश्न यह उठता है कि अगर सिर्फ जुनून और खुशी ही कॅरिअर तय करने के लिए काफी नहीं हैं, तो फिर और क्या होना चाहिए? इसका जवाब है एक ऐसा कॅरिअर चुनना, जो आपके कौशल और मूल्यों से मेल खाता हो।

Trending Videos
Choose Your Career Wisely: Let Skills and Values Guide You, Not Just Passion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

सबसे सही विकल्प की पहचान

अपने फोकस पॉइंट्स पहचानना ही आपके विकास की असली शुरुआत है। अक्सर लोग अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए दो तरह से प्रेरित होते हैं। पहला, जब वे अपने लक्ष्यों को तरक्की, उपलब्धि और प्रमोशन पाने के मौके के रूप में देखते हैं। 

Choose Your Career Wisely: Let Skills and Values Guide You, Not Just Passion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

दूसरा, जब वे अपने कॅरिअर को सुरक्षित बनाने, सही दिशा में और गलतियों से बचते हुए आगे बढ़ते हैं। अगर आप अपनी प्रेरणा की पहचान करके उसका मूल्यांकन कर लें, तो आसानी से समझ सकते हैं कि किस तरह के कॅरिअर या संगठन में कौन-सा पद आपके हिसाब से सबसे सही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Choose Your Career Wisely: Let Skills and Values Guide You, Not Just Passion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

सही नौकरी का चयन

अगर आपका ध्यान प्रमोशन पर है, तो आपको ऐसे कॅरिअर चुनने चाहिए, जो आपको तेजी से आगे बढ़ने के अवसर दें। इसके लिए उन क्षेत्रों में अवसर तलाशें, जहां हर दिन कुछ नया हो रहा हो-जैसे टेक्नोलॉजी या सोशल मीडिया। ऐसे क्षेत्रों में तेजी से बदलते ट्रेंड्स और नए अवसरों को पहचानने की क्षमता ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनती है। 

वहीं, अगर आप एक स्थिर नौकरी चाहते हैं, तो आपके लिए ऐसी नौकरियां बेहतर होंगी, जो स्थायित्व और सुरक्षा का एहसास कराएं। इनमें बारीकियों पर ध्यान देना ही असली कौशल माना जाता है।  

विज्ञापन
Choose Your Career Wisely: Let Skills and Values Guide You, Not Just Passion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

आंत्रप्रेन्योर बनने के लिए

हो सकता है आपके मन में यह सवाल भी उठे कि अगर मैं अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहूं, तो मुझे किस तरह की सोच अपनानी चाहिए? इसका जवाब यह है कि एक सफल आंत्रप्रेन्योर बनने के लिए आपके अंदर ऊपर बताए गए दोनों तरह के कौशल होने चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed